30 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेप्सिको सहित अन्य इकाई का उज्जैन में करेंगे लोकार्पण ,800 से 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

30 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेप्सिको सहित अन्य इकाई का उज्जैन में करेंगे लोकार्पण ,800 से 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार
उज्जैन- उज्जैन-देवास रोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी में 30 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पेप्सिको सहित कुछ अन्य इकाई का लोकार्पण करेंगे। पेप्सिको ने यहां 1266 करोड़ निवेश किया है। इस इकाई के शुरू होने से 800 से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
पेप्सिको ने करीब 22 एकड़ में पेय उत्पादों का फ्लेवर बनाने का प्लांट स्थापित किया है। बताया जाता है कि यह भारत में इस कंपनी की दूसरी स्वाद विनिर्माण इकाई होगी और दुनिया में नौवीं। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अधिकारी राजेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में लोकार्पण के अलावा कुछ इकाइयों के लिए भूमि पूजन भी होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों मै है। इस कार्यक्रम के बाद विक्रम उद्योगपुरी में करीब 35 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका होगा, जिनमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 15 से 20 हजार लोगों को रोजगार मिला है। गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत ग्राम नरवर में विक्रम उद्योगपुरी को 350 करोड़ रुपए की लागत से 773 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। यहां मुख्य रूप से पेप्सिको, अमूल इंडिया, वोल्वो-आयशर, फेना, सुधाकर पाइप्स, मायराज पाइप्स, सीपी पेंट्स, इस्कॉन बालाजी जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां आई हुई हैं। कई ने तो उत्पादन भी शुरू कर दिया है। विक्रम उद्योगपुरी में सभी भूखंड आवंटित हो चुके हैं।



