उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुर्जरबर्डिया मंडल में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुर्जरबर्डिया मंडल में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुर्जरबर्डिया मंडल में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। सांदीपनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चौकी महादेव से गुर्जरबर्डिया तक निर्मित सड़क, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं राधाकृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़,सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल गुर्जर(बादल)सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारगण, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



