दलौदामंदसौर जिला
वीर तेजाजी महाराज कथा पाणडाल बैहपुर में 56 करोड़ का मायरा

वीर तेजाजी महाराज कथा पाणडाल बैहपुर में 56 करोड़ का मायरा
बैहपुर – वीर तेजाजी महाराज पंच दिवसीय मेला एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चल रहा रात्रि को नानीबाई का मायरा कथा वाचक पण्डित राजेश शर्मा गुरला वाले के मुखारविंद से कथा का सेवन करवाया जा रहा है काफी संख्या में भक्त जन कथा सुनने पहुंच रहे हैं यह मन्दिर 8 गांवों के बीच में बना हुआ है सोमवार शाम को गरोडा गांव से मायरा बैहपुर पहुंचा ।मायरे में D j व 15 कारे रही बैहपुर के मुख्य मार्गों से होकर सभी श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में पहुंचे वहां पर भगवान को वस्त्र पहनाए गए तत् पश्चात् सभी नाचते गाते हुए वीर तेजाजी महाराज कथा पाणडाल पहुंचे वहां पर राधा कृष्ण के साथ ही गांव वालों को माला एवं वस्त्र पहनाए गए तत् पश्चात् सभी ने भोजन ग्रहण किया रात्रि 8 बजे नानीबाई का मायरा चला उसी बीच मायरे कि बैला देखने को मिली ।
डॉ हरियोम राठौड़ ने बताया कि मायरा गरोडा मुकेश पाटीदार द्वारा लाया गया था समिति एवं ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।



