मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 08 जून 2026 सोमवार

///////////////////////////////////////

दशपुर रंगमंच ने सदाबहार अभिनेत्री नूतन को गीतों के जरिए दी स्वरांजलि

मंदसौर के दशपुर रंगमंच द्वारा फिल्म अभिनेत्री नूतन के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने नूतन अभिनीत फिल्मों के सदाबहार गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक आबिद भाई ने ‘चंदन सा बदन, चंचल चितवन’ गीत गाकर की, जिसने समां बांध दिया।

इसके बाद मंच पर सुरों का सिलसिला लगातार चलता रहा। ललिता मेहता ने ‘छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए’ गाकर श्रोताओं को भावुक किया, तो वहीं मीना जैन ने ‘तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा’ गीत से भक्तिमय माहौल बना दिया। राजा भैया सोनी ने ‘सावन का महीना पवन करे सोर’ गाकर कार्यक्रम में नया उत्साह भरा, जबकि अभय मेहता ने ‘राम करे ऐसा हो जाए’ की खूबसूरत प्रस्तुति दी। सतीश सोनी ने ‘जिस पथ पर चला’ और पूजा दुग्गड़ ने ‘ये रातें ये मौसम नदी का किनारा’ गाकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। इसी क्रम में श्याम गुप्ता ने ‘मधुबन खुशबू देता है’, योगेश गोविंदानी ने ‘जीत जाएंगे हम तू अगर संग है’ और आशा तरवेचा ने ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’ जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अभिन्न कोठारी और रिया जैन ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अभय मेहता ने अभिनेत्री नूतन के फिल्मी सफर और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नूतन जी का अभिनय बेहद सहज और जीवंत रहता था, जिसके लिए उन्हें अपने करियर में 6 बार प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ की उपाधि से भी नवाजा गया था। रंगमंच के इस आयोजन ने नूतन जी के दौर के सुनहरे संगीत को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

===========

वर्षाजल ईश्वर का अनुपम उपहार है  – राजनारायण भटनागर
 वर्षा जल संग्रहण तकनीक की स्थापना हेतु अनुराग संस्था से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त करें 

मन्दसौर (निप्र)  वर्षा जल सबसे शुद्ध जल होता है और ईश्वर इस सबसे शुद्ध जल को  निःशुल्क प्रतिवर्ष हमारे मकान की छत पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराता है लेकिन हमारी नादानी देखिए कि उसे तो हम नालियों में बहा देते हैं वहीं फिर हम बाद में जल संकट का रोना रोते रहते हैं । संकट से पूर्व जागना ही बुद्धिमत्ता है ।
आपके घर में कुआ या नलकूप होने पर भी आप जल संकट, खारे पानी या मोरे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सबसे सरल व आसान उपाय है – “छतीय वर्षा जल संग्रहण तकनीक की स्थापना” ।
यदि आप अपना नया घर बनाने जा रहें हैं तो आप मकान बनाने से पूर्व बिना किसी अतिरिक्त व्यय के तकनीक की स्थापना हेतु अनुराग संस्था से मोबाइल नं. 9827363040 पर निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त करें ।
उक्त विचार राजनारायण भटनागर ने व्यक्त किए । वे अनुराग संस्था द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को जल संवर्धन, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण  को लेकर निकाली जाने वाली जनजागरण पदयात्रा के अवसर पर अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे ।
अनुराग जनजागरूकता पद यात्रा में रमेश सोनी, सत्यनारायण भूरिया, श्रीचंद भावनानी, इंजी. एस. के. जैन, शंभूसेन राठौर, रामचंद्र रैकवार, बंशीलाल टांक, आदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया ।
संचालन गोपालकृष्ण पंचारिया ने किया ।

===========
आरव बाफना ने नेशनल में रजत पदक जीता

मंदसौर – 15 वी मॉडर्न पेंटाथलॉन नेशनल चैंपियनशिप 2026 अहमदाबाद में 31 मई से 04 जून 2026 में आयोजित की गई । इसमें लोटस वैली स्कूल, मंदसौर के आरव बाफना पिता निलेश के बाफना ने अंडर 13 कैटेगरी में खेलते हुए दो रजत पदक बायथले और ट्रायथले इवेंट ,जिसमें 400 मीटर रनिंग 100 मीटर स्विमिंग 400 मीटर रनिंग और ३*५ मीटर शूटिंग, 3 300 रनिंग , 100 मीटर स्विमिंग में जीता और मंदसौर और मध्य प्रदेश का नाम *राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया ,आरव बाफना के इस उपलब्धि के लिए प्रभु सर , सुधा मैम , नीलेश सर ,आयुष सर ,रोहित सर ,अभिषेक सर ,समीर सर ने आरव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की दी ।।

========

अर्हं योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्यसागरजी महाराज के मंगल प्रवेश पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरे मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया,

स्थान स्थान पर मुनिश्री की पूजन आरती की गई

मन्दसौर। दिगम्बर जैन मुनि अर्हं योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्यसागरजी महाराज का 11 वर्षों पश्चात संघ सहित नगर आगमन हुआ। मुनिश्री के आगमन को लेकर समाज में अत्यंत उत्साह का माहौल बना हुआ था। मुनिश्री का रविवार प्रातः 5.30 बजे बोतलगंज गांधी हर्बल से पद विहार प्रारंभ हुआ। 7.30 बजे महावीर द्वार चौराहा पर बैंडबाजों, ढोल व हाथी घोड़ों के साथ विशाल जन सैलाब ने मुनि संघ की अगवानी की। सकल जैन समाज द्वारा मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर पूजन आरती की गई।
मंगल प्रवेश की शोभायात्रा में महिला मंडल सर पर मंगल कलश व जैन चिन्ह के साथ आगे चल रही थी। समाज के युवा नाचते गाते भक्ति करते हुए मुनिश्री के साथ चल रहे थे। जय जय गुरुदेव की गूंज के साथ भक्तगणों ने पूरे मार्ग को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। विहार पूरे मार्ग को सुन्दर रंगोलीयों से सजाया गया था।
मुनिश्री के तार बंगला मंदिर पहुंचने पर समाज के नन्हे बच्चों ने गुरुदेव की मंगल अगवानी करते हुए भक्ति नृत्य किया। मंदिर परिसर के बाहर पंडाल में बने विशाल मंच पर प्रणम्यसागरजी महाराज व चारों ऐलक महाराज विराजित हुए। मुनिश्री ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रवचन में कहा कि अपनी आत्मा के विकास के लिए ‘‘ऊँ अर्हं नमः’’ का जाप करे। इस छोटे से मंत्र के उच्चारण से पंच परमेष्ठी और चौबीस तीर्थंकर के स्मरण का जाप हो जाता है। मुनिश्री ने कहा ऊँ अर्हं आत्मिक व मानसिक शांति प्रदायक मंत्र है। उन्होंने कहा धर्म के मर्म को समझें क्योंकि धर्म दिखावे का नाम नहीं,धर्म तो स्वयं के भीतर महसूस करने का नाम है।
मुनिश्री ने अपने प्रवचनों के दौरान बताया पंच परमेष्ठी की पंचमुद्राओं के साथ योगाभ्यास का बीजारोपण मंदसौर से हुआ था, योग शारीरिक व्यायाम ना रह जाए,यह आत्मा के साथ जुड़े, क्यों कि अर्हं योग मानसिक शांति का कारक है। उन्होंने कहा भगवान आदिनाथ व भगवान बाहुबलि ने भी योग साधना की तो अनंत सुख व आत्म तत्व की प्राप्ति की। मुनिश्री ने कहा ध्यान के बिना योग अधूरा है, अर्हं योग से हर आत्मा परम आत्म तत्व की ओर उन्मुख हो सकती है।
प्रवचन से पूर्व नमन जैन व चिन्मय कियावत द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से अर्हं योग की दस वर्षीय यात्रा की झलकियां दिखाई गई, उन्होंने बताया भारत के साथ 14 देशों में अर्हं योग पहुंच गया है। विश्व के 10 लाख श्रद्धालु इससे जुड़े हैं। अर्हं योग के माध्यम से गौशाला, चिकित्सा, समाजसेवा, धर्म सेवा, शिक्षा, संस्कार सहित अनेक प्रकल्प चलाये जा रहे हैं।
धर्मसभा के प्रारंभ में चैत्या बड़जात्या, गर्वी जैन, प्रांजल जैन व पीहू जैन ने मंगलाचरण किया, आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराणा, सकल जैन समाज अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन, महामंत्री शेखर कासमा संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा, श्री शांतिलाल जयकुमार बड़जात्या, विजयेन्द्र कुमार मनीष सेठी, राजकुमार अजय बाकलीवाल, अनिल कियावत व संजय मुरड़िया ने किया।
पाद प्रक्षालन का लाभ श्री पं. विजयकुमार नेमकुमार समर गांधी परिवार को प्राप्त हुआ। समाज की महिला मण्डलों के अध्यक्ष, सचिव द्वारा मुनिश्री को शास्त्र भेंट किये गये। मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लेने वालो में मुनिप्रणम्य सागर प्रवास समिति अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या, सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष अरविंद मेहता, संजय दोशी, भूपेन्द्र कोठारी, संजय कोठारी, विनोद जैन आदि शामिल थे। धर्मसभा का संचालन डॉ. चंदा भरत कोठारी ने किया। इस अवसर पर दिल्ली मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, उदयपुर, नीमच, दलौदा, मनासा आदि अनेक स्थानों के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

=========

अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों मे इच्छूक अनुसूचित जाति / जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी संबंधित छात्रावास मे 25 जून तक आवेदन करें

मंदसौर 7 जून 26 / जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती अंगुरबाला भगोरा द्वार बताया गया कि चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये अनुसूचित जाति/जनजातीय छात्रावासों /आश्रमो मे पूर्व वर्षों के प्रवेशित नवीनीकरण प्रवेश उपरान्त रिक्त सीटो मे नवीन प्रवेश स्वीकृत किये जाने है, जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में कुल 36 अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावास एवं 02 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावास /आश्रम संचालित है, जिसमे प्रत्येक विकासखण्ड मे उत्कृष्ट छात्रावास (कक्षा 9 से 12) एवं सीनियर छात्रावास (कक्षा 9 से 12) व जूनियर छात्रावास (कक्षा 6 से 8) तथा विकासखण्ड मंदसौर/सीतामऊ मे महाविध्यालयीन छात्रावास (कालेज स्तर) मे रिक्त सीटो के विरुद्ध विद्यार्थीयों के प्राप्तांको एवं निवास से छात्रावास की दूरी के आधार पर नियमानुसार प्रवेश किये जाने है।

अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों मे इच्छूक अनुसूचित जाति / जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी संबंधित छात्रावास मे 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है, निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन पत्र मान्य नही किये जायेंगे।

कत्ताई एवं बुनाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 12 जून तक आनलाईन वेबसाइट https://mpkhadigramodyog.com/admin/registration/student login.php पर आवेदन करें

मंदसौर 7 जून 26 / म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग प्रभारी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोधोग बोर्ड द्वारा कोशल विकास योजनांतर्गत नि:शुल्क कत्ताई एवं बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थि आनलाईन आवेदन कर सकता हैं।

नवीन आवेदको के आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु बोर्ड की विभागीय वेबसाइट https://mpkhadigramodyog.com/admin/registration/student login.php के माध्यम से 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकतें हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}