मंदसौरमध्यप्रदेश
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने लाभार्थियों से किया संवाद, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने लाभार्थियों से किया संवाद, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

मंदसौर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर एवं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा की तथा वरिष्ठजनों का सम्मान किया।
मंदसौर विधानसभा के दलौदा मंडल के ग्राम नगरी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद गुप्ता ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड़ सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात दलौदा मंडल के ग्राम कचनारा में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सुराना, मंडल अध्यक्ष सुमित सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा के धुंधड़का मंडल, गुर्जरबर्डीया मंडल के ग्राम ईश्वरपुर, जोगीखेड़ा, धमनार में भी सांसद सुधीर गुप्ता ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया और कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प भी लिया।
इससे पूर्व सांसद सुधीर गुप्ता ने दलोदा रेलवे स्टेशन पर श्री राम दल सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन संचालित जल सेवा के पुनीत अभियान में सहभागिता की। इस दौरान समिति के समर्पित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा यात्रियों को शीतल जल वितरण के सेवा कार्य में सहयोग किया।



