पर्यावरणनीमचमध्यप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

नीमच, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा वीनू वाटिका, जवाहर नगर नीमच में सुबह 8 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक पेड़ मां के नाम तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन एवं निलेश पाटीदार, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा, मनोज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, पार्षद जिनेंद्र मेहता, एल्डरमैन शांतिलाल गुप्ता, अरुणा तलरेजा, पार्षद दुर्गा शंकर भील, प्रकाश मंडवारिया, भरत प्रजापति, कमलेश गर्ग दडोली, महामंत्री अनिल माली, विक्की छाबड़ा, अमन दीवान, राहुल पामेचा ,गजेंद्र चावला, सतीश हास, विनीत पाटनी, रामा ग्वाला, कृष्णा मेहरा, प्रकाश सागर, एवं भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी, पत्रकार बंधु एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए मां के सम्मान एवं आने वाली पीढ़ियो के उज्जवल भविष्य के लिए पुनर्वापन एवं सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीम, जामुन इत्यादि के पौधे ट्री गार्ड सहित रोपे गए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अभी सांकेतिक पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है और यह अभियान निरंतर सतत जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}