सीतामऊ में ब्रह्मकुमारी समिता दीदी कि पांचवीं पूण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

सीतामऊ में ब्रह्मकुमारी समिता दीदी कि पांचवीं पूण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया


सीतामऊ।अपने श्रेष्ठ कार्यों के कारण ही यहां के लोगों का उनसे आत्मीय लगाव था जो आज भी देखते ही बनता है। उक्त विचार ब्रह्मकुमारी कृष्णा दीदी ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंदसौर केंद्र मुख्य राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी समिता दीदी के पांचवीं पूण्यतिथि पर सीतामऊ में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहीं
उन्होंने कहा कि वे मंदसौर में अकेली आई थीं जिनका व्यक्तिगत कोई हित नहीं था लेकिन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर आई थीं। वे निष्काम कर्मयोगी थीं।
इस दौरान उपस्थित भ्राता बहिनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीदी आज हमारे बीच में नहीं है।उनको लोकिक देह त्याग कर बाबा के धाम गये आज पांच साल बीत गए पर हम आज भी उनको महसूस कर सकते हैं दीदी छोटे बड़े सभी को सम्मान देते थे। उनकी वाणी में इतना मिठास था कि उसके कहना मुश्किल है पर हम महसूस कर सकते हैं। दीदी को बाबा के आशिष से हम सभी को मार्गदर्शन आशीर्वाद प्रदान करते थे।किसी भी अच्छे कार्य में किसी का साथ मिले इसका इंतजार नहीं करना चाहिए अकेले आए और अकेले ही जाना है तो हमको हमारा लोक परलोक सुधारना है।मंदसौर के बड़े दीदी बहुत ही स्नेही थे दीदी ममतामई दुलार प्यार देने वाली थी। इंदौर में पानी कि बहुत समस्या चल रही है। दीदी के पास ज्ञान कि अलौकिक शक्ति थी।
गौरव भाई जैन ने दीदी को श्रद्धांजलि नमन करते हुए कहा कि समिता दीदी का जन्म 21.08.1967 को हुआ था 59 वर्ष कि आयु में 03 जून 2021 को लोकिक देह त्याग कर बाबा के धाम चलें गये।आज हम उनकी पांचवी पूण्यतिथि मना रहे हैं।
श्री जैन ने सभी से पधारने का आग्रह करते हुए कहा कि कुशाभाऊ आडोटोरियम पीजी कॉलेज मंदसौर में 07 जून को सुबह 09 बजे समिता दीदी कि पूण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन उनकी सहेली परम स्नेही छत्तीसगढ़ के धमतरी से दीदी सरीता दीदी कि उपस्थिति में आयोजन होगा।
आयोजन में ब्रह्मकुमारी कृष्णा दीदी प्रिति दीदी, जगदीश भाई दशरथ पाटीदार मोडीराम भोई लक्ष्मीनारायण मांदलिया, यशवंत माली दीपक पाटीदार सुरखेडा, राधेश्याम जाट नाटाराम, नरेंद्र जैन, नरेंद्र सिंह लालावत, अनिल ओस्तवाल भंवरलाल बिलोदिया दिलीप दाहिमा पदमा माहेश्वरी अंगुरबाला सेठिया रामकुवर पाटीदार आदि ने समिता दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।




