प्राचीन आस्था का प्रमुख केन्द्र भड़केश्वर महादेव मंदिर देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते सैकड़ों श्रद्धालु,

प्राचीन आस्था का प्रमुख केन्द्र भड़केश्वर महादेव मंदिर देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते सैकड़ों श्रद्धालु,
✍️ पंकज बैरागी
सुवासरा। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 की तहसील सुवासरा अंतर्गत बड़ी ग्राम पंचायत बसई से मेलखेड़ा मार्ग पर स्थित प्राचीन एवं *चमत्कारी भड़केश्वर महादेव* मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बसई से लगभग 4 से 5 किलोमीटर दूर स्थित इस पवित्र तीर्थस्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए पहुंचते हैं।
मान्यता है कि भड़केश्वर महादेव के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि सुवासरा क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
मंदिर परिसर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन, महाप्रसादी एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भक्तजन सहभागिता करते हैं। प्राकृतिक वातावरण से घिरा यह प्राचीन मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सुवासरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का भी गौरव है।
श्रद्धालुओं के अनुसार बाबा भड़केश्वर महादेव की कृपा से अनेक भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई हैं, जिससे इस मंदिर की ख्याति निरंतर बढ़ती जा रही है।



