सुवासरामंदसौर जिला

कठोर परिश्रम और देशसेवा के जज्बे ने दिलाई सफलता, एमपी पुलिस में चयनित राहुल चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

कठोर परिश्रम और देशसेवा के जज्बे ने दिलाई सफलता, एमपी पुलिस में चयनित राहुल चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा (निप्र)। छोटी काशी सीतामऊ के समीप स्थित ग्राम कंचरिया जाट के युवा, होनहार एवं ऊर्जावान राहुल चौधरी ने अपने अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जुनून के बल पर मध्यप्रदेश पुलिस में चयनित होकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

राहुल चौधरी, पिता श्री मन्नालाल चौधरी, ने बचपन से ही देशभक्ति और जनसेवा का सपना देखा था। उन्होंने आठवीं कक्षा में ही यह संकल्प ले लिया था कि वे देश की सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देंगे। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सेवानिवृत्त फौजी विष्णु प्रसाद चौधरी से मार्गदर्शन प्राप्त किया और सेना में भर्ती की तैयारी प्रारंभ की। उन्होंने लगातार मेहनत की, शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया तथा कई प्रयास किए। हालांकि सेना में चयन नहीं हो सका, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे।

उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और उनका चयन मध्यप्रदेश पुलिस में हो गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, सागर में 11 माह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

प्रशिक्षण पूरा कर जब राहुल चौधरी सुवासरा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उनके मित्रों, परिजनों और ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। साफा, साल, मालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला और नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त फौजी विष्णु प्रसाद चौधरी एवं श्रीमती किमी चौधरी ने भी राहुल चौधरी का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर स्वागत एवं सम्मान किया। राहुल की सफलता से परिवार, समाज और क्षेत्र में हर्ष की लहर है तथा वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

उक्त आशय की जानकारी अधिमान्य पत्रकार एकता महिला इकाई की तहसील अध्यक्ष श्रीमती किमी चौधरी ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से प्रदान दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}