क्षत्रिय गुर्जर दिव्य ज्योति संगठन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, गुर्जर सरदारों ने किया समाज में ऊर्जा का संचार

क्षत्रिय गुर्जर दिव्य ज्योति संगठन के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, गुर्जर सरदारों ने किया समाज में ऊर्जा का संचार

✍️पंकज बैरागीसुवासरा। क्षत्रिय गुर्जर दिव्य ज्योति संगठन के तत्वाधान में 31 मई रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भड़केश्वर महादेव मंदिर प्रांगण गांव धानड़ी, बसई में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात हुई तत्पश्चात संगठन द्वारा इंडियन आर्मी में वर्तमान में सलेक्ट युवाओं को सम्मानित किया गया साथ प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के वरिष्ठ जनों का उद्बोधन रहा है जिसमें एडवोकेट मनोहर सिंह तंवर ने सामूहिक विवाह की पहल की तो पटवारी दशरथ सिंह ने कौशल विकास की, एग्जाम एकेडमी के संचालक नीलेश गुर्जर ने युवाओं को आर्मी की बारीकियों को समझाया संगठन कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह चंदेल सुवासरा ने युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने की ओर मंचासिन अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया वही संगठन अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया ने प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की पहल की, केबीसी ग्रुप चेयर मेन शिवराज सिंह उज्जैन ने समाज को व्यावसायिक क्षेत्र में भी उतरने की बात की,
कोर कमेटी सदस्य शिवराज सिंह सिसोदिया, दशरथ सिंह सिसोदिया ने पुलिस विभाग में भर्ती होने की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया वही नागदा क्षेत्र से किसान संगठन के प्रदेश पदाधिकारी कवि देवी सिंह गुर्जर ने किसानों को अपनी बात प्रशासन के सम्मुख रखने के तरीके पर बात की साथ ही गोपाल सिंह दीवेल ने संगठन विस्तार पर चर्चा की, डाक्टर राम सिंह तंवर रफ़ूखखेड़ी ने भी अपने विचार रखें इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष श्री रामसिंह सिसोदिया , संगठन कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह चंदेल सुवासरा , संयोजक शिवराज सिंह तंवर कोर कमेटी सदस्य शिवराज सिंह (पुलिस)सेमली कांकड़, दशरथ सिंह पुलिस ढाबला महेश, , गोपाल सिंह डिवेल, दिनेश सिंह चंदेल परमार खेड़ी, ईश्वर सिंह चौहान नागदा, जिला अध्यक्ष माधु सिंह तंवर ढाबला महेश भटकेश्वर महादेव समिति अध्यक्ष ठाकुर रतनसिंह पटेल, एडवोकेट रूगनाथ सिंह चंदेल सूर्य नगर, गोपाल सिंह बरूखेड़ा तूफान सिंह कन्याहेड़ा बद्री सिंह चंदेल वीरेंद्र सिंह भीकमपुर की रचनाओं के द्वारा समाज जन का हौसला अद्वितीय रहा।इस कार्यक्रम को अटूट और मजबूत बनाने के लिए उज्जैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों नागदा, खाचरोद, तहसील से, रतलाम जिले के आलोट, ताल , जावरा, चौमेला राजस्थान और मंदसौर जिले के सुवासरा शामगढ़ सीतामऊ, क्षेत्र से पधारे सभी क्षत्रिय गुर्जर सरदारों का उत्साह और मार्गदर्शन अकल्पनीय था।
दिए गए सभी के संदेशों ने आज पधारे युवाओं को आकर्षित किया और उनका मनोबल बढ़ाया
संगठन का संचालन मोहन सिंह यादव गुर्जर चन्दोडिया के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आभार मनोहर सिंह चंदेल सुवासरा के द्वारा व्यक्त किया गया



