पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त चार पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त चार पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई
जडवासा। रतलाम पुलिस महकमे के चार पुलिस अधिकारी कार्य उप निरीक्षक श्री रामसिंह डाबर, कार्य. सूबेदार (अ) श्रीमती उषा कल्याणी, कार्य सहायक उप निरीक्षक श्री रामप्रकाश चौधरी, प्र आर श्री सुरेंद्र प्रसाद निगम, द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर दिनांक 30.05.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चारों अधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चनाआमेरिया, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं परिजन उपस्थित रहे।



