मल्हारगढ़मंदसौर जिला

पुलिस पर फायर कर भागने वाले दो अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों को नारायणगढ़ पुलिस ने धरदबोचा 

 हुण्डई क्रेटा कार से बडी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउण्ड के किया जप्त

नारायणगढ़।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में 27 मई 2026 बुधवार को सउनि बाबूलाल डामोर मय फोर्स द्वारा बरखेडा विरपुरिया फंटा सगस बावजी मंदिर के पास नारायणगढ पिपलिया मंडी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पिपलिया मंडी तरफ से आती एक क्रेटा कार को रोकने का प्रयास करने पर कार चालक अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पुर्वक चलाकर लाया और कार यात्री प्रतिक्षालय की दीवाल से टकराकर असंतुलित होकर पेड से टकरा गई तथा गाडी मे बैठे दोनों लोग उतरकर भागने लगे तथा दोनों में से एक ने पुलिस फोर्स पर जान से मारने की नियत से चार फायर किये और भागने लगा। बाद पुलिस फोर्स द्वारा आरोपी राजूराम पिता प्रभुराम विश्नोई उम्र 31 साल निवासी ग्राम बडा बाडवी थाना बागोडा जिला जालोर राजस्थान व सुरज पिता मंगलाराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेवडा थाना चितलवाना जिला सांचोर राजस्थान को पिछा कर व घेराबंदी कर पकड़ा बाद कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुण्डई क्रेटा कार क्र. एमपी 04 केआर 1543 से 12 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व आरोपी सुरज के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा राउण्ड के विधिवत जप्त कर आरपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 149/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट व 281,109 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी से उक्त अवैध डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

01 राजूराम पिता प्रभुराम विश्नोई उम्र 31 साल निवासी ग्राम बडा बाडवी थाना बागोडा जिला जालोर राजस्थान

02 सुरज पिता मंगलाराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेवडा थाना चितलवाना जिला सांचोर राजस्थान

जप्त मश्रका-

01. 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 510000 रुपये,

02. हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक MP 04 KR 1543 कीमती 1500000 रुपये,

03. एक ओप्पो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 12000 रुपये,

04. एक विवो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 15000 रुपये,

05. एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा व एक खाली कारतुस कीमती 11000 रुपये,

06. तीन अलग अलग नम्बर के वाहन की कुल 06 प्लेटें कीमती 500 रुपये,

07. एक जिओ कम्पनी का डोंगल कीमती 3000 रुपये

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}