मल्हारगढ़मंदसौर जिला

पिपलियामंडी पुलिस ने सक्रियता से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी के चांदी के आभूषण किए बरामद

पिपलियामंडी पुलिस ने सक्रियता से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी के चांदी के आभूषण किए बरामद

पिपलिया मंडी।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा  निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के निर्देशन में उनि मूलचंद सिंह धाकड थाना प्रभारी इंचार्ज पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा 01 नकबजन (चोर) को पकड़ने में सफलता प्राप्त की व आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये चांदी के आभूषण कुल मश्रुका किमती 1,80,000 रुपये बरामद किये गये।

26.05.2026 को फरियादी अमजद पिता बशीर खान उम्र 44 साल निवासी बाबुखेडा पिपलियामण्डी द्वारा उसके घर से अज्ञात आरोपी द्वारा चांदी के आभूषण चुरा कर ले जाने के संबंध मे थाना पिपलियामण्डी पर रिपोर्ट की थी जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपलियामण्डी पर अप क्र 135/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौराने विवेचना मुखबीर सूचना के आधार पर इरशाद पिता इशाक कुरेशी निवासी बाबुखेडा से जुर्म सदर के बारे मे पूछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जो आरोपी को गिरफ्तारी कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण मे चोरी गया मश्रुका चांदी के आभूषण (03 जोडी चांदी की पायजेब व 02 चांदी की चुडी) कुल मश्रुका किमती 1,80,000 रुपये जप्त की गयी।

गिरफ्तार आरोपी – इरशाद पिता इशाक कुरेशी उम्र 24 साल निवासी बाबुखेडा मंदसौर (म.प्र.)

जप्त मश्रुका:-03 जोडी चांदी की पायजेब व 02 चांदी की चुडी कुल मश्रुका किमती 1,80,000 रुपये

पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंचार्ज उनि मूलचंद सिंह धाकड, उनि भीम सिंह राठौड़, सउनि जसराज सिंह चंदेल, प्रआर 196 ओमप्रकाश चौहान, प्रआर 553 भुपेन्द्र सिंह, आर 532 जुगल किशोर, आर 443 नरेन्द्र जोशीआर. 903 पुष्पराज सिंह व आर (चालक) 453 चिन्टू मेघवाल की सराहनिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}