कार्रवाईरीवारीवा संभाग

डायल 112 से शराब की डिलेवरी के मामले में पुलिस अधीक्षक का बड़ा एकशन, 2 पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड

डायल 112 से शराब की डिलेवरी के मामले में पुलिस अधीक्षक का बड़ा एकशन, 2 पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड

 

✍🏻 विकास तिवारी

रीवा। रीवा जिले के गले क्षेत्र में स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान के सामने डायल 112 वहां रुकता है और इसी घटना का एक वीडियो वायरल हो रही है वायरल वीडियो में देखा गया कि जैसे ही गाड़ी का सायरन बजता है दुकान से एक युवक बीयर और शराब की बोतल लेकर आता है और सीधे गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों को डिलीवरी कर देता है।

वीडियो हुआ वायरल भड़का आक्रोश

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही लोगों ने भारी नाराजगी देखने को मिली लोगों ने ड्यूटी के दौरान आपातकालीन सेवा वाहन का इस तरह शराब खोरी के लिए इस्तेमाल करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और सांठगांठ के आरोप लगए।

जनता की प्रक्रिया

स्थानी लोगों का कहना है कि यह घटना पुलिस और शराब माफिया के बीच मिलीभगत को दर्शाती है आम जनता का भरोसा टूटता है ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशाशन का सख्त रुख

एसपी गुरुकरण सिंह ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रीवा पुलिस की छवि धूमिल करने वालों पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।

तत्काल जांच और तुरंत कार्यवाही

वीडियो सामने आते ही रीवा एसपी गुरुकरण सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया एसडीओपी स्तर से तत्काल जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मंगलवार सुबह आरक्षक समर पटेल और वाहन चालक अनूप विश्वकर्मा को सस्पेंड सस्पेंड किया गया।

क्या कहा पुलिस अफसरों ने

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की भूमिगत संबंध संदिग्ध मिली है निलंबन की कार्रवाई की गई है और मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है दोषी पाए जाने पर और भी आगे बड़ी कार्यवाही होगी।

आगे की कार्यवाही

मामले की विभागीय जांच जारी है शराब माफियाओं और पुलिसकर्मियों के बीच संभावित साठ घाट को भी जांच की जा रही है दोषियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनता की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

गुरूकरण सिंह पुलिस अधीक्षक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}