सौंधिया राजपूत महासभा के तत्वावधान में कैरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

मेरिट सूची में आए देवेंद्रसिंह को युवा संगठन ने 51000 रु से किया पुरस्कृत
शामगढ़।अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय करियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में मुख्य वक्ता भगवान सिंह चौहान (पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी) एवं राजेंद्र सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं सफलता के मूल मंत्रों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह में समाज के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया
जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर समाज का नाम गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र देवेंद्र सिंह गोपालपुरा (गरोठ) को युवा संगठन द्वारा 51,000नगद राशि से सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त अनमोल खेरखेड़ी, पप्पू सिंह सेमलापार, रामलखन पिपलिया, देवराज देनंदिया (जिला राजगढ़), कुसुम चौहान (जिला नीमच) एवं हेमलता (जिला नीमच) सहित समाज की अन्य प्रतिभाओं को विभिन्न सम्मान राशियों, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री कालू सिंह परिहार ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए युवा संगठन द्वारा समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं द्वारा शिक्षा एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय में समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभू सिंह पावटी, प्रदेश प्रवक्ता दरबार सिंह पंवार एवं प्रदेश महिला संगठन कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मोहन सिंह पंवार सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
समारोह की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ईश्वर सिंह चौहान ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समाज के विद्यार्थियों को सही दिशा, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान करना संगठन की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश महासचिव हिम्मत सिंह जामली द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का वृत्तांत प्रदेश युवा शिक्षा प्रमुख इंजीनियर दिलीप सिंह ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण गोरधन सिंह जिला अध्यक्ष गरोठ द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन युवा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, प्रेरणा एवं गौरव का वातावरण बना रहा।
इसके साथ गरोठ जिले के 10 वीं 12वीं के प्रथम वित्तीय स्थान प्राप्त करने वाले समाज के छात्र छात्राओं को भी प्रस्तुति पत्र एवं पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया।10 वीं मे बालक देवेंद्र सिंह रणजीत सिंह लाखन सिंह,व बालिका किंजल कुंवर, शिवानी कुंवर, मीनाक्षी कुमार तो वही 12 मे जिले बालक जितेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, बालिका राधा कुंवर, विदिशा कुंवर, मनीष कुंवर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे जों सम्मानित हुवे।यह जानकारी जिला महासचिव गोविन्द सिंह पड़िहार ने दीद्य सामग्री प्राप्त करने की अपील की गई है।



