भारत मीणा का अग्निवीर में चयन, गाँव में जश्न का माहौल, किया स्वागत दी शुभकामनाएं

भारत मीणा का अग्निवीर में चयन, गाँव में जश्न का माहौल, किया स्वागत दी शुभकामनाएं
मंदसौर। तिरंगे की शान बनकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य होता है। एक छोटे से गाँव से निकलकर भारतीय सेना तक का सफर तय करना आसान नहीं होता, लेकिन कठिन परिश्रम, अटूट लगन और देश सेवा के जज़्बे से इस नामुमकिन राह को भी मुमकिन बनाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्राम मोरखेड़ा के होनहार युवा भारत मीणा ने, जिनका चयन भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत हुआ है। भारत के पिता शंभुलाल मीणा और पूरे परिवार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, जिससे आज न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।गाँव के इस लाल की इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे मोरखेड़ा गाँव में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस विशेष अवसर पर गाँव के सरपंच सरपंच लक्ष्मीनारायण, उदय लाल, बालाराम, कपिल, किशोर, बंटी, अरुण और अनिता रावत ने देश के इस भावी रक्षक को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित सभी ग्रामीणों ने भारत के इस जज़्बे की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि भारत की यह सफलता गाँव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी।



