मंदसौरमंदसौर जिला

राजनीतिक द्वेष के कारण उजड़ रहा नगर का नेहरू गुलाब उद्यान – लाड़

राजनीतिक द्वेष के कारण उजड़ रहा नगर का नेहरू गुलाब उद्यान – लाड़

मंदसौर। बस स्टैंड स्थित नगर का प्रसिद्ध नेहरू गुलाब उद्यान आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी गुलाबों की खुशबू और हरियाली से महकने वाला यह उद्यान अब उजाड़ नजर आने लगा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने नगर पालिका परिषद मंदसौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेषता और लापरवाही के कारण नगर का यह ऐतिहासिक उद्यान अपनी पहचान खोता जा रहा है।
श्री लाड़ ने कहा कि कई वर्ष पूर्व कलेक्टर की सक्रियत से इस उद्यान का विशेष विकास किया गया था ।  पूरे गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के गुलाब लगाए गए थे, जिससे दूर-दराज से लोग इस उद्यान को देखने आते थे ।  यहां का वातावरण सुगंधित और स्वच्छ बना रहता था, लेकिन वर्तमान में उद्यान में गुलाब के फूल लगभग गायब हो चुके हैं और पूरा परिसर अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है ।
श्री लाड़ ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित नगर पालिका परिषद की उदासीनता के कारण उद्यान की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा बैठने की कुर्सियां टूट चुकी हैं ।  उद्यान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और यहां आवारा पशुओं एवं नशेड़ी तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे आम नागरिकों और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
श्री लाड़ ने कहा कि नगर पालिका के पास बजट की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद आमजन की सुविधा और शहर की सुंदरता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि बिना किसी भेदभाव के नेहरू गुलाब उद्यान का शीघ्र विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि नगरवासियों को पुनः स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके । अंत में कांग्रेस प्रवक्ता श्री लाड़ ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उद्यान की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}