गरोठमंदसौर जिला

विश्व हिन्दू परिषद ने राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद ने राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

जीवन परमार  संस्कार दर्शन

गरोठ। गौवंश तस्करी और हत्या पर रोक लगाने की मांग गरोठ विश्व हिन्दू परिषद VHP गौ रक्षा विभाग मालवा प्रांत एवं देशी गौवंश रक्षण संवर्धन न्यास द्वारा आगामी त्योहार बकरीद से पूर्व गौवंश की अवैध तस्करी और हत्याओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर स्थानीय थाने में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि देश और प्रदेश में कड़े कानून होने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन के लचर रवैये और लापरवाही के कारण गौवंश हत्यारे व तस्कर सक्रिय हैं। इसके चलते गौवंश की रक्षा के लिए गौरक्षकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर उतरना पड़ता है, जो कि बेहद चिंता का विषय है।विहिप ने ज्ञापन में की ये प्रमुख मांगें:कड़ी कार्रवाई: बकरीद के मौके पर राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन गौवंश के हत्यारों व तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

वाहनों की चेकिंग: त्योहार के अवसर पर वाहनों में गौवंश को लाने-ले जाने के लिए नियमों में दी जाने वाली किसी भी प्रकार की ढील पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

राजमाता का दर्जा: राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश शासन से भी गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग की गई।

गौचर भूमि की मुक्ति: क्षेत्र की जिन भी गौचर भूमियों पर अवैध अतिक्रमण हैं, उन्हें प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र मुक्त कराए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान यह रहे उपस्थित । इनमें गरोठ जिले के जिला सह मंत्री संजय मालवीय, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कोतवाल, गरोठ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज मगर, प्रखंड उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रखंड सह मंत्री जीवन परमार एवं प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सुमित पटवा सहित बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता और गौरक्षक उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}