सेवामंदसौरमध्यप्रदेश
योग साधकों ने श्रमदान कर बदली योग भवन परिसर की सूरत, स्वच्छता के साथ लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

योग साधकों ने श्रमदान कर बदली योग भवन परिसर की सूरत, स्वच्छता के साथ लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
मंदसौर। स्थानीय नूतन स्टेडियम स्थित योग भवन परिसर में दशपुर योग शिक्षा संस्थान द्वारा एक विशेष स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान के जागरूक योग साधकों ने मिलकर परिसर को साफ-स्वच्छ किया। परिसर में लंबे समय से उगी कटीली झाड़ियों, बिखरे पड़े पत्थरों और कचरे के रूप में पड़ी प्लास्टिक व कांच की बोतलों को पूरी तरह से हटाकर साफ-मैदान तैयार किया गया। परिसर की स्वच्छता के बाद इसे हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण के प्रति अपनी कटिबद्धता दर्शाते हुए उपस्थित साधकों ने रोपे गए इन प्रतिनिधि पौधों की नियमित देखरेख और उन्हें प्रतिदिन पानी देने की जिम्मेदारी सहर्ष अपने कंधों पर ली।
इस अवसर पर योग साधकों को प्रेरित करते हुए योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि हमारे जीवन का मूल संस्कार होना चाहिए। जैसे योग से हमारा अंतर्मन और शरीर शुद्ध होता है, ठीक उसी तरह श्रमदान से हमारी बाह्य प्रकृति और परिवेश निर्मल बनते हैं। आज प्रकृति को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है, इसलिए हम सब मिलकर संकल्प लें कि न केवल पौधे लगाएंगे बल्कि उनका संरक्षण भी करेंगे। हमारा यही छोटा सा सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ कल का निर्माण करेगा।
इस अभियान के दौरान संस्था उपाध्यक्ष जितेश फरक्या, सचिव लोकेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष प्रीति जैन, योग शिक्षक ओम गर्ग, प्रेमेन्द्र चौरड़िया, आनन्द कश्यप, कैलाशचन्द्र रिछावरा, महेश सेठिया, आनन्द कुमार कर्ण, लालूप्रसाद चंसोरिया, घनश्याम पाण्डे, वीरेन्द्र पाटीदार, गोपाल पाटीदार, दिनेश श्रोत्रिय, कैलाश शर्मा, प्रदीपकुमार जैन, नीलम जैसवानी, जापानी भावनानी, डॉ. मनीषा मेहता, दिनेशचन्द्र पारिख, प्रियंका मिण्डा, करिश्मा गोकलानी, सुनीता बग्गा, भगवानदास कोठारी, मंजू कोठारी, रिषभ बाफना, रेखा पोरवाल, सोनिया खमेसरा, अनिता जैन, राहुल सेठिया सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे। अंत में आभार दशपुर योग शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष जिनेन्द्र उकावत ने व्यक्त किया।
मंदसौर। स्थानीय नूतन स्टेडियम स्थित योग भवन परिसर में दशपुर योग शिक्षा संस्थान द्वारा एक विशेष स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान के जागरूक योग साधकों ने मिलकर परिसर को साफ-स्वच्छ किया। परिसर में लंबे समय से उगी कटीली झाड़ियों, बिखरे पड़े पत्थरों और कचरे के रूप में पड़ी प्लास्टिक व कांच की बोतलों को पूरी तरह से हटाकर साफ-मैदान तैयार किया गया। परिसर की स्वच्छता के बाद इसे हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण के प्रति अपनी कटिबद्धता दर्शाते हुए उपस्थित साधकों ने रोपे गए इन प्रतिनिधि पौधों की नियमित देखरेख और उन्हें प्रतिदिन पानी देने की जिम्मेदारी सहर्ष अपने कंधों पर ली।इस अवसर पर योग साधकों को प्रेरित करते हुए योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि हमारे जीवन का मूल संस्कार होना चाहिए। जैसे योग से हमारा अंतर्मन और शरीर शुद्ध होता है, ठीक उसी तरह श्रमदान से हमारी बाह्य प्रकृति और परिवेश निर्मल बनते हैं। आज प्रकृति को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है, इसलिए हम सब मिलकर संकल्प लें कि न केवल पौधे लगाएंगे बल्कि उनका संरक्षण भी करेंगे। हमारा यही छोटा सा सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ कल का निर्माण करेगा।