सांसद श्री सुधीर गुप्ता का जन्मदिन बूढ़ा मंडल में मगराना गौ शाला में मनाया

सांसद श्री सुधीर गुप्ता का जन्मदिन बूढ़ा मंडल में मगराना गौ शाला में मनाया
तुरकिया (पप्पू सोलंकी)- मंदसौर नीमच जावरा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता का जन्मदिन बूढ़ा भाजपा मंडल में चौबीसा मगरा गौ शाला मगराना में भाजपा पदाधिकारीयो ने पहुंचकर गौ माता को हरी घास एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा के माध्यम से जन्मदिन मनाया गया है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्केट अध्यक्ष श्री शरद जैन, बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री फूलसिंह चौहान का, मंडल महामंत्री उदलसिंह परिहार ,जनपद उपाध्यक्ष फकीरचंद धनगर, मगराना सरपंच पवन पाटीदार ,दशरथ सोनी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, जनपद प्रतिनिधि बापूलाल भाटी, गोविंदसिंह जी खेड़ा, शालग्राम जी पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
=================



