शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा एक करोड़ की वसूली

शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा एक करोड़ की वसूली
मध्यप्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड की मुख्य आरोपी श्वेता जैन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को हनीट्रैप में फंसाकर 1 करोड़ रुपये की वसूली करने और बिजनेस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी श्वेता जैन और महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अवैध शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और इंटेलिजेंस शाखा के हेड कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का मामला है। 2019 के हनीट्रैप मामले में बड़े बड़े नेताओं और बड़े बड़े अफसरों को फंसाने वाली श्वेता अब नये खुलासों का केंद्र बन गई है। श्वेता जैन और अलका दीक्षित की मुलाकात जिला जेल में हुई थी. जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर राजनेताओं और बड़े कारोबारियों को ब्लैकमेल करने के लिए यह गैंग तैयार किया।



