शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मंगल शुभारंभ

शामगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मंगल शुभारंभ

शामगढ़। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल है। कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज, कल मई से सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह कथा परम पूज्य गुरुदेव श्री कृष्णानंद जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित होगी, जिसका रसपान करने के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उत्सुक हैं।शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा, हुआ भव्य स्वागतकथा के एक दिन पूर्व, मंगलवार को नगर में एक ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा (कलश यात्रा) निकाली गई। श्री राम मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में पूज्य गुरुदेव श्री कृष्णानंद जी महाराज रथ पर सवार थे। यात्रा का पूरे मार्ग में नगरवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

मंगल कलश और भजनों पर थिरके युवा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सिर पर पवित्र श्रीमद्भागवत ग्रंथ को धारण कर आगे बढ़ते श्रद्धालु और उनके पीछे चल रहीं सैकड़ों महिलाएं थीं, जो सिर पर मंगल कलश लिए कदम से कदम मिला रही थीं। यात्रा में बज रहे भजनों और ढोल की थाप पर युवा जमकर थिरके। पूरे नगर का वातावरण ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान हो गया आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे आज से कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाली इस दिव्य कथा में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}