रतलामताल

जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई कुछ का निराकरण कुछ के आवेदन लिए गए

जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई कुछ का निराकरण कुछ के आवेदन लिए गए

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने अधिक समय से लंबित आवेदनों पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 145 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई में आवेदक हीरालाल पिता गणपत निवासी ग्राम बडौदा ने बताया कि उनकी भूमि के सीमांकन हेतु लगातार 2 वर्षो से संबंधित कार्यालय में आवेदन देने के पश्चात भी आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया । आवेदक भागीरथ पिता हिरालाल निवासी ग्राम धराड ने बताया कि उन्हें लीवर संबंधित बीमारी है जिसके इलाज एवं दवाईयों में सारी कमाई खर्च हो जाती है जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई में आवेदक ईश्वरलाल निवासी माननखेडा तहसील पिपलौदा ने भूमि सर्वे रिकॉर्ड में पिता के नाम को सुधारने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक परमानंद निवासी ग्राम अरनिया पिथा तहसील जावरा ने उनके होटल के सामने स्थित गुमटियों को हटाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया।इसी प्रकार ताल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भानुप्रताप शुक्ला ने अर्जित अवकाश अवकाश का नगरीकरण प्रकरण प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से आपत्तियां लगाकर परेशान करने के विरुद्ध मय प्रमाणों के निराकरण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}