महंत रामदास महाराज श्री ददरौआ सरकार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत गणों ने सम्मान कर दी बधाईयां

महंत रामदास महाराज श्री ददरौआ सरकार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत गणों ने सम्मान कर दी बधाईयां
मेहगांव। आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल भारत संगठन द्वारा सनातन धर्म को हर सनातनी के घर जीवंत बनाए रखने को लेकर अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।इसी क्रम में संगठन का विस्तार कर निरंतर साधु संत गणों को जोड़ कर उनके सुख-दुख में सहभागिता का कार्य किया जा रहा है। संगठन विस्तार कि इस कड़ी में आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम भूषण दास महाराज द्वारा भिंड जिले के मेहगांव स्थित डॉ हनुमान जी दंदरौआ धाम महंत श्री रामदास महाराज को संगठन का नियुक्ति पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री महंत मोहन दास महाराज राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महंत देवदास महाराज मप्र प्रदेशाध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष राधवपुरी मंदसौर जिलाध्यक्ष महंत अरविंदानंद सरस्वती ने फुल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा बधाईयां दी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर राम भूषण दास महाराज ने कहा कि आर्यावत षटदर्शन साधु मंडल का मुख्य उद्देश्य संतों गणों को एकता कि माला में पिरोना है ताकि सनातन धर्म कि रक्षा हो और संत महात्माओं के माध्यम से उसकी अलख घर घर में जागृत हो।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री रामदास महाराज दंदरौआ धाम सरकार ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री राम भूषण दास जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कि जिम्मेदार प्रदान कि है मैं आपका बहुत बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूं तथा इस जिम्मेदारी को संगठन के साथ जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हुए देश के जो साधु संत और आर्यावर्त के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक भेंट कर उनके सेवा सम्मान तथा गाय, गंगा, गीता, पर्यावरण के संरक्षण तथा सनातन धर्म के आयामों को हर घर में पहुंचाने के राष्ट्र यज्ञ में अपनी और से सेवा प्रदान करता रहूंगा।



