नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 17 मई 2026 रविवार

////////////////////////////////

विधायक श्री परिहार एवं जि.प. अध्यक्ष श्री चौहान ने किया कृषि रथ को झंडी दिखाकर रवाना

जिले के तीनों विकास खंड के गांवों में दस दिन भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देगा कृषि रथ

नीमच, 16 मई 2026, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 16 मई से 10 दिवसीय कृषि रथ का शुभारंभ किया गया।

जिला मुख्यालय नीमच से कृषि रथ को विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जि.प.अध्‍यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ,जि.पं. सदस्‍य श्रीमती मनीषा धाकड़ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जि.प.सीईओं श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्री संजीव साहू कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त विकासखंड जावद मुख्यालय के अठाना में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, तथा विकासखंड मुख्यालय मनासा से विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथ को रवाना किया गया। कृषि रथ प्रतिदिन जिले के तीनों विकासखंड- नीमच, जावद एवं मनासा के 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, बीज उपचार, जल संरक्षण, समन्वित कीट-रोग प्रबंधन एवं शासन की कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी देगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के विशेषज्ञ भी रहेंगे, जो कृषकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

========================

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

नीमच, 16 मई 2026 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला के औषधालय परिसर में शनिवार को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया ।

कार्यक्रम में “सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥” का संदेश देते हुए सभी को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग अपनाने हेतु प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। डॉ. विमला पाटीदार, श्रीमती भावना बैरागी, श्री विनीत सोनी, श्री आनंद शर्मा एवं श्रीमती श्वेता जोशी ने विशेष सहयोग किया।

आयुष विभाग द्वारा जिले में नियमित रूप से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

=============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}