
एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कर्नल अहलावत द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं बाॅडी लैंग्वेज विषय पर दिया गया व्याख्यान
राजेन्द्र देवड़ा
रतलाम- शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में 21 मप्र बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अन्तर्गत शस्त्र प्रशिक्षण फायरिंग नेवीगेशन टेन्ट पिचिंग कवायद मेप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी के साथ-साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशनल एवं सुरक्षात्मक विषयो पर व्याख्यान कैडेटस को दिए जा रहे है।
इसी कढ़ी में शिविर के पांचवें दिन डिप्टी केम्प कमान्डेन्ट कर्नल संदीप अहलावत द्वारा व्यक्तित्व विकास इंटरव्यू देना तथा बाॅडी लैंग्वेज विषय पर जनजागरूक व्याख्यान दिया गया। कर्नल अहलावत द्वारा बताया कि अपने विचारों व्यवहार बोलचाल आत्मविश्वास और कार्यशैली में सकारात्मक सुधार लाना ही व्यक्तित्व विकास है। उनके द्वारा बताया गया कि एक अच्छा व्यक्तित्व हमें भीड से अलग पहचान दिलाता है तथा जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास, विन्रमता अनुशासन और सकारात्क सोच होती है वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है बाॅडी लैंग्वेज का महत्व बताते हुए कर्नल अहलावत द्वारा बताया गया कि हमारे बैठने चलने हाथ मिलाने चेहरे का भाव और आंखों कें संपर्क से सामने वाला व्यक्ति हमारे बारें में धारणा बना लेता है। इसलिए हमें हमेशा अच्छी बाॅडी लैंग्वेज प्रस्तुत करना चाहिए जैसे सीधे खडे होना आत्मविश्वास के साथ चलना बात करते समय सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखकर बात करना चेहरे पर हल्की मुस्कान रखना ध्यान से सुनना और सही प्रतिक्रिया देना तथा घबराहट एवं असहजता को नियंत्रित करना। उनके द्वारा बताया गया कि यदि हमारी बाॅडी लैंग्वेज सकारात्मक होगी, तो लोग हम पर अधिक विश्वास करेंगे और हमारा प्रभाव भी अच्छा पडेगां।
मनीष कुमार ओझा कांस्टेबल द्वारा बाल अपराध पर व्याख्यान दिया गया श्री ओझा द्वारा सर्वप्रथम बाल अपराध का अर्थ बताते हुए कहा गया कि वर्तमान में बाल अपराध का मुख्य कारण परिवार में प्यार और मार्गदर्शन की कमी गलत संगति का प्रभाव, मोबाईल और इंटरनेट का गलत उपयोग नशे की आदत गरीबी और अशिक्षा तथा फिल्मों और सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव है। श्री ओझा द्वारा बताया गया कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि हम उन्हें सही शिक्षा अच्छा वातावरण और उचित मार्गदर्शन दे तो वे एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगें और समाज भी सुरक्षित एवं मजबूत होगा।
इस दौरान संदीप अहलावत- 21 मप्र बटालियन एनसीसी कर्नल रतलाम डिप्टी केम्प कमांडेन्ट, मेजर गोपाल भूरिया लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सोंलंकी, सी ओ विजयसिंह पुरावत एफ ओ जाकिर खान एफ ओ रेमसिंह डामोर एस ओ रीता माहेश्वरी एस ओ हरीश कुमार परिहार एस ओ कंवलजीत सिंह गंभीर एस ओ गौरव चौहान सहित पी आई स्टाॅफ तथा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे ।



