रतलामताल

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख की उपस्थिति रही

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख की उपस्थिति रही

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी उज्जैन संभागीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग जावरा के द्वितीय दिवस पर अजय पारीक केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर बहनों को मार्गदर्शन किया। मंच पर दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका वर्ग प्रमुख ज्योति प्रिया शर्मा उपस्थित रही।

श्री पारिख ने बताया कि किस प्रकार जीजा माता ने छत्रपति शिवाजी को तैयार किया। भगिनी निवेदिता ने बहनों के सम्मान के लिए कार्य किया। ऐसे कई महिलाएं हुई ऐसे ही हमे राष्ट्र के निर्माण में धर्म, देश, समाज के लिए कार्य करने के लिए महिलाएं आगे आकर कार्य करे। क्योंकि महिलाएं एक परिवार की धुरी होती है। पूरा परिवार मां पर निर्भर होता है। हम बहने भी इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता दे। ताकि आसपास के असुरों से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार, समाज, देश और राष्ट्र की रक्षा की जा सके। जावरा जिले के फोनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से शुरू हुआ शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 22 मई 2026 को पूर्ण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}