देवास हादसे के बाद शामगढ़ में प्रशासन अलर्ट, पटाखा दुकानों और गोदामों का संयुक्त निरीक्षण

देवास हादसे के बाद शामगढ़ में प्रशासन अलर्ट, पटाखा दुकानों और गोदामों का संयुक्त निरीक्षण
शामगढ़। देवास में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद शामगढ़ में प्रशासन सतर्क नजर आया। बुधवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के पटाखा विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय एवं पटवारी प्रभुलाल रायका शामिल रहे। टीम ने दुकानों और गोदामों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, भंडारण क्षमता तथा लाइसेंस संबंधी नियमों की जांच की। अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि नगर सहित क्षेत्र की अन्य पटाखा दुकानों और गोदामों पर भी निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देवास में हाल ही में हुए विस्फोट की घटना के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई एहतियात के तौर पर की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।
=========



