कारों का काफिला पड़ गया भारी हटाए जाएंगे सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

कारों का काफिला पड़ गया भारी हटाए जाएंगे सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
——
सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने आज दोपहर में संगठन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए कारों के बड़े काफिले के साथ पदभार ग्रहण किया। अब भोपाल में उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। संगठन ने इसी तरह के प्रकरण में किसान मोर्चे के भिण्ड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया है।
ऐसा लगता है कि वीरेन्द्र गोयल का भाग्य उनका साथ नहीं दा रहा है। उन्हे 1 मई को ही सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में सरकार ने उस आदेश को फर्जी करार दे दिया। वीरेन्द्र गोयल भोपाल में सक्रिय हुए तो 12 मई को उन्हें फिर से सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाने के आदेश जारी हुए। अति उत्साह के कारण वे कारों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंच गये।



