रेलवेमध्यप्रदेशरतलाम

मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस के बीच चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन, मंदसौर नीमच रुकेगी

मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस के बीच चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन, मंदसौर नीमच रुकेगी

रतलाम।रेल विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्य स्‍पेशल वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है

ट्रेन संख्‍या 09631 मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल

ट्रेन संख्‍या 09631 मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 15 मई 2026 शुक्रवार को 10.15 बजे मदार से चलकर रतलाम मंडल के चितौड़गढ़ (14.00 / 14.05), मंदसौर (15.29 / 15.31), एवं रतलाम जंक्शन (17.30/ 17.40 ) होते हुए अगले दिन 06.30 बजे बान्‍द्रा टर्मिन पहुँचेगी। यह ट्रेन रास्‍ते में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे। यात्रीगण, यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेनों की वास्‍तविक स्थिति का अवलोकन www.enquiry.indianrail.gov.in पर या रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}