उदिया किराना पर लगी भयानक आग, विधायक, सांसदों व भाजपा कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा

राज्यसभा सांसद गुर्जर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सीतामऊ। विगत रविवार को रात्रि में नगर के बस स्टैंड स्थित उदिया किराना दुकानों पर अचानक भयानक आग लग गई । नगर में इस अचानक आई आपदा में बड़ी संख्या में नगर वासियों कि एकता देखने को मिली।
वही थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति सहित कई लोगों ने अपनी जान कि परवाह किए बगैर आग बुझाने में जुटे गये इस दौरान पानी टेकर मालिकों ने भी तत्काल पानी के टेकर लाकर आग बुझाने में योगदान दिया हालांकि नपं सुवासरा शामगढ़ मंदसौर नगरी से भी फायर ब्रिगेड कि गाड़ीयों कि प्रशासन द्वारा व्यवस्था कि गई। देर रात बाद आग पर काबू पाया गया।
दुसरे दिन सोमवार को सुबह क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने घटनास्थल का दौरा किया और फायर ब्रिगेड कि कमी माना कहा कि यह मांग कर व्यवस्था नगर परिषद द्वारा कि जानी चाहिए थी। मैं भाजपा द्वारा चल रहे प्रशिक्षण शिविर में होने से रात को नहीं आ सका।डंग ने कहा कि आग कि घटना दुखद है मैं व्यापारी के साथ हूं।
सोमवार को दिन में फायर ब्रिगेड और आगजनी से हुवे नुकसान की सहाता राशि देने को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद का घेराव किया उसके पश्यत लदुना महाराणा प्रताप चौराह पर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान सद्म शिवानी गर्ग ने नगरोंको की मांग को लेकर कहा कि फायर ब्रिगेड की विवशता की जा रही है वही सहायता राशि को लेकर वरष्ठ अधिकारियो को अवगत करा दिया है
वही मंगलवार को दिन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल उदिया किराना पर पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारीयों से चर्चा कर घटना से जिला प्रशासन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु भाई पटवारी को अवगत कराकर फायर ब्रिगेड कि व्यवस्था तथा आगजनी से हुए नुकसान कि सहायता देने कि मांग कि जाएगी। इस दौरान गुर्जर ने सत्ता पक्ष के विधायक और जनप्रतिनिधियों को लेकर कहा कि सरकार में मंत्री रहे फिर भी मुलभूत आवश्यकता सीतामऊ में फायर ब्रिगेड तथा तीनों नगरों में डाक्टरों कि व्यवस्था नहीं करवा पाए।
मंगलवार को ही दिन में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने उदिया किराना दुकानों पर पहुंच कर आगजनी कि घटना का जायजा लिया तथा उन्होंने घटना से हुए नुकसान कि राशि तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था करवाने को लेकर आश्वासन दिया।इसको लेकर सांसद श्री गुर्जर ने तत्काल मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को पत्र लिखा जिसमें आगजनी कि घटना से 1 करोड़ कि किराना खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई जिसको मैंने स्वयं जाकर देखा मेरा अनुरोध है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि स्वीकृत करने कि मांग कि गई।इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता आगजनी घटना स्थल उदिया किराना पर पहुंचे जहां उन्होंने व्यापारीयों से आग कि घटना कि जानकारी ली तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
स्थानीय भाजपा कांग्रेस नेताओं ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर आगजनी कि घटना पर दुख जाताया वहीं नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत ने कहा कि फायर ब्रिगेड को लेकर प्रशासन को अवगत करवा दिया था तथा नपं द्वारा शासन से मांग भी कि गई है। वही परिषद द्वारा बुधवार को पानी के टेंकर पर इंजिन पंप लगा कर आग बुझाने कि वैकल्पिक व्यवस्था कि गई।



