सीतामऊ अग्निकांड के बाद शामगढ़ नगर परिषद: अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया फायर फाइटर(दमकल )का औचक निरीक्षण

सीतामऊ अग्निकांड के बाद शामगढ़ नगर परिषद: अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया फायर फाइटर(दमकल )का औचक निरीक्षण
शामगढ़। सीतामऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब शामगढ़ प्रशासन और नगर परिषद पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
अग्निशमन सेवाओं की मुस्तैदी परखने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के निर्देश दिए
अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने आज फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल फायर फाइटर (दमकल) चलाकर दिखाने को कहा, ताकि आपात स्थिति में मशीनरी की कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके। राजू भाई यादव ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे 24 घंटे अलर्ट रहें और किसी भी सूचना पर बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हों।
सीतामऊ की आग बुझाने में शामगढ़ का अहम रोल
गौरतलब है कि बीते कल सीतामऊ में हुई भीषण आगजनी के दौरान शामगढ़ से भी फायर फाइटर भेजी गई थी।
शामगढ़ के जांबाज कर्मचारियों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी नगर एवं आसपास क्षेत्र में सराहना की जा रही है



