गरोठमंदसौर जिलाराजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में विधायक चंदर सिंह सिसौदिया की सक्रिय सहभागिता

दलौदा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक ऊर्जा और वैचारिक प्रतिबद्धता का दिखा संगम

संवाददाता- राकेश कुमावत

गरोठ ।भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में गरोठ भानपुरा क्षेत्रीय विधायक चंदर सिंह सिसौदिया ने सहभागिता कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता का परिचय दिया। दलौदा में आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग में विधायक श्री सिसौदिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंजीयन कर विधिवत प्रवेश किया तथा वरिष्ठजनों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक विषयों की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा संगठन की रीति-नीति, राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा कार्यों एवं संगठन विस्तार को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विधायक श्री सिसौदिया ने प्रशिक्षण महाभियान को कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के सिद्धांत आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिसौदिया ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद भी किया। उनकी सहजता और सक्रिय उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का संचार किया। वर्ग में जिलेभर से पहुंचे अपेक्षित पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन और संगठनात्मक भावना के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान विधायक श्री सिसौदिया ने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्ष, सेवा कार्यों और वैचारिक यात्रा से जुड़े विभिन्न आयामों को गंभीरता से देखा तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

दलौदा में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण और वैचारिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें विधायक चंदरसिंह सिसौदिया की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}