समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 09 मई 2026 शनिवार

*********************
शिवगढ़ और पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुल 11 नमूने लिए गए
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग रतलाम की टीम द्वारा जिले के शिवगढ़ एवं पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सघन कार्रवाई की गई। शिवगढ़ में घर पर कुल्फी निर्माण कर विक्रय किए जाने की सूचना पर टीम ने ओम साईं मावा कुल्फी, रतलाम रोड शिवगढ़ का निरीक्षण किया। यहां से कुल्फी, चोकोबार कुल्फी एवं मिल्क पाउडर के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं गंगा आइसक्रीम जूस सेंटर से लस्सी एवं आमरस के 2 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में साफ-सफाई नहीं पाई गई, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए।
इसी क्रम में टीम ने पिपलौदा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम बोरखेड़ा स्थित कमलेश जाट की मावा भट्टी का निरीक्षण किया तथा मावे के 2 नमूने लिए। इसके अलावा प्रजापत किराना एवं दूध डेयरी से मिक्स्ड दूध, बेसन, चावल, घी और पोहा के नमूने लिए गए। ग्राम हतनारा स्थित राका किराना से पारस देसी घी एवं आटे के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
जांच के दौरान प्रजापत किराना एवं राका किराना दोनों ही फर्म बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाई गईं। उनके विरुद्ध बिना लाइसेंस संचालन के प्रकरण दर्ज किए गए।
सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई।
===========
मानसून पूर्व एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवानों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,

राज्य आपदा मोचन बल भोपाल (एसडीईआरएफ) एवं संभागीय मुख्यालय उज्जैन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर जामड तालाब में विशेष प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को तैराकी प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक एक्सरसाइज कराई गई। इसके पश्चात प्लाटून कमांडर श्री ज्योति बघेल द्वारा एसडीईआरएफ जवानों के साथ स्विमिंग अभ्यास एवं बोट हैंडलिंग का सघन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बोट संचालन, पानी के बहाव को समझने, बचाव कार्यों के दौरान बोट को स्थिर रखने की तकनीकों तथा स्वयं की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से अभ्यास कराया गया।
=========
तहसीलदार ताल श्री निर्भय सिंह तथा तहसीलदार श्री रामचंद्र पांडेय ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज तहसीलदार श्री रामचंद्र पांडेय ने मां उमिया वेयरहाउस एवं तहसीलदार ताल श्री निर्भय सिंह ने श्री नाथ वेयर हाउस ताल स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्रो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन किया गया तथा किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
================
नवविवाहितों को विधायक द्वारा चेक वितरित
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री मथुरालाल डामर आज जनपद पंचायत रतलाम मे 19 अप्रैल 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह मे सम्मिलित नवविवाहित जोड़ो को मध्यप्रदेश प्रदेश शासन द्वारा उपहार स्वरूप प्रदत्त की जाने वाली सहायता राशि 49000 रूपये के चेक वितरण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जनपद सदस्य, अध्यक्ष प्रतिनिधी, कार्यकर्ता तथा जनपद सीईओ सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित था।
==============
चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,

जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।
चार्ज अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर काम को देखा जा रहा है । निरीक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों ने प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणको को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया।
===========
भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति गुलाब चक्कर में 9 मई को
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक महत्व के गुलाब चक्कर में प्रतिदिन शहरवासियों के लिए मनोरंजन की गतिविधियाँ हो रही है। संगीत और अन्य कार्यक्रमों की स्वर लहरिया मालवा की माटी के केंद्र रतलाम के गुलाब चक्कर को अपनी संगीतमई महक से सराबोर कर रही है। जब से रतलाम के गुलाब चक्कर का सौंदर्यीकरण हुआ हैं रतलाम शहर की फिजा ही बदल गई है और पूरे प्रदेश में इसकी गूंज है, जिसके चलते भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाऊंडेशन द्वारा रतलाम के गुलाब चक्कर के सौंदर्य से प्रभावित होकर यह चौथी प्रस्तुति देने जा रहा हैं जिसमें राग रंग म्यूजिकल ग्रुप के प्रतिष्ठित गायक एवं आयोजक श्री सुमीत शर्मा, श्री अमित शर्मा, मोहन सावले, लक्ष्मी पटेल, तनु सिंह 9 मई शनिवार को सदाबहार मनभावन फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
==================
भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति गुलाब चक्कर में 9 मई को
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026,
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक महत्व के गुलाब चक्कर में प्रतिदिन शहरवासियों के लिए मनोरंजन की गतिविधियाँ हो रही है। संगीत और अन्य कार्यक्रमों की स्वर लहरिया मालवा की माटी के केंद्र रतलाम के गुलाब चक्कर को अपनी संगीतमई महक से सराबोर कर रही है। जब से रतलाम के गुलाब चक्कर का सौंदर्यीकरण हुआ हैं रतलाम शहर की फिजा ही बदल गई है और पूरे प्रदेश में इसकी गूंज है, जिसके चलते भोपाल के प्रतिष्ठित राग रंग म्यूजिकल ग्रुप एंड आर्ट फाऊंडेशन द्वारा रतलाम के गुलाब चक्कर के सौंदर्य से प्रभावित होकर यह चौथी प्रस्तुति देने जा रहा हैं जिसमें राग रंग म्यूजिकल ग्रुप के प्रतिष्ठित गायक एवं आयोजक श्री सुमीत शर्मा, श्री अमित शर्मा, मोहन सावले, लक्ष्मी पटेल, तनु सिंह 9 मई शनिवार को सदाबहार मनभावन फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
==========
प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग की गई आयुष्मान
आरोग्य शिविर, शहर -शहर, गांव -गांव अभियान के दौरान गतिविधियां की गई
रतलाम : शुक्रवार, मई 8, 2026, 21:00 IST

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर , शहर -शहर गांव -गांव अभियान का आयोजन 24 मार्च से 2 जुलाई तक किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में एक्स रे मशीन के माध्यम से मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है ।
शुक्रवार को ग्राम मऊ, जमुनिया सरवड़, दंतोडिया, प्रीतम नगर , झरखेड़ी और बिलपांक टोल पर कुल 235 लोगों के एक्स रे किए गए, और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। डॉ अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि 15 दिन से अधिक की खांसी, नियमित बुखार, वजन में लगातार कमी, भूख न लगना आदि टी बी के लक्षण हो सकते हैं, टी बी का पूरा उपचार कराना चाहिए , बीच में उपचार नहीं छोड़ना चाहिए । टी बी का पूरा और निशुल्क उपचार शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है, किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए।
शिविर के दौरान पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर श्री जय सिंह सिसोदिया, एस टी एस श्री विजय निनामा, पिरामल स्वास्थ्य के श्री सुनील गोयल, एक्स-रे टेक्नीशियन श्री बाबूलाल मालवीय, सी एच ओ और आशा कार्यकर्ता तथा श्री सुरेंद्र खराड़ी उपस्थित थे।



