गरोठमंदसौर जिला

6 साल बाद मिले पति-पत्नी, लोक अदालत के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संगमसिंह ने माला पहना कर कराया सुलह

6 साल बाद मिले पति-पत्नी, लोक अदालत के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संगमसिंह ने माला पहना कर कराया सुलह

गरोठ- पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 6 वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का मामला न्यायालय पहुंचा , जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संगमसिंह की समझाइश और दोनों पक्षों की सहमति से आखिरकार सुलह हो गई , लंबे समय से चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे , मामला न्यायालय में विचाराधीन था , सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद और परिवार के महत्व को समझाते हुए समझाइश दी , इसके बाद पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई

न्यायालय परिसर में हुई इस सुलह के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने भी खुशी जताई , पति-पत्नी ने भविष्य में आपसी समझ और प्रेम से जीवन बिताने का भरोसा दिया ,

स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यायालय द्वारा कराई गई ऐसी सुलहें टूटते परिवारों को जोड़ने का कार्य करती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देती

इस अवसर अधिवक्ता अक्षत सुराना , भरत करमरकर , धीरपसिंह पंवार , त्रिलोक नरवाल , प्रकाश राठौर , तय्यब मंसूरी आदि अधिवक्ता भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}