देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

वी ट्रेंड्स कम्पनी ने राहगीर व्यापारियों को वितरित किए बड़े छाते

वी ट्रेंड्स कम्पनी ने राहगीर व्यापारियों को वितरित किए बड़े छाते

गोरखपुर पीपीगंज स्थित प्रभा चौराहे पर खुले आसमान के नीचे काम करने वाले जरूरतमंद व्यापारियों को गर्मी और तेज धूप से बचाव देने के उद्देश्य से वी ट्रेंड्स कम्पनी द्वारा 10 बड़े छाते वितरित किए गए।इस अवसर पर स्टोर मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि वी ट्रेंड्स कम्पनी समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती रहती है। इसी क्रम में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि उन्हें तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सके।छाते मिलने के बाद व्यापारियों ने कम्पनी के इस सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि गर्मी के मौसम में यह मदद उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}