फरार अवैध मादक एमडी तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया

फरार अवैध मादक एमडी तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया
मंदसौर -जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना की जिले की पुलिस को मिल रही लगातार सफलता के तहत वही आज शहर थाना प्रभारी श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर और एक फरार अवैध मादक एमडी तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध आगे की ठौस कार्रवाई चल रही और एक कुख्यात गिरफ्तार आरोपी सलमान शाह पर पूर्व से 02 अपराध दर्ज है। पढिए पूरी खबर विस्तार के साथ
मंदसौर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम एमडी व 500 अफीम जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया था एवम थाना शहर कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओ 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया
आरोपी इमरान पठान से प्रारंभिक पूछताछ की जाकर आरोपी का 07 दिवस का पुलिस रिमांड पुलिस के द्वारा प्राप्त किया गया है।उक्त प्रकरण मे आरोपी इमरान से पूछताछ के दौरान आरोपी के द्वारा घटना से संबधित अन्य आरोपीयों के बारे मे जानकारी दी। जानकारी अनुसार प्रकरण मे पुलिस के द्वारा 02 अन्य आरोपीयों महावीर पिता रामसिह चोहान जाति राजपूत उम्र 45 साल निवासी शनि विहार कोलोनी व सादिक पिता शाकिर गढवी मुल्तानी उम्र 26 साल निवासी नरसिहपुरा मंदसोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जो बाद न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियो को जेल भेजा गया प्रकरण में पूछताछ करते अन्य आरोपी सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है।
जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष जेल भेजने हेतु प्रेषित किया है। उक्त प्रकरण मे अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली मंदसौर के विरुद्ध मादक पदार्थ के पंजीबद्ध अपराध के अतिरिक्त आर्म्स एक्ट व नाबालिक पिडिता से बलात्कार जैसे गंभीर अपराध दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- 01- सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली मंदसौर
सराहनीय कार्य उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही और पुलिस के द्वारा कुख्यात एमडी तस्कर आरोपियों के खिलाफ आगे की ठौस कार्रवाई चल रही है।



