आज 07 मई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 07 मई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 07 मई 2026 गुरुवार का पंञ्चांग –
तिथि: कृष्ण पंचमी
मास: ज्येष्ठ
दिन: गुरुवार
संवत्: 2083
तिथि: कृष्ण पंचमी – प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक, फिर षष्ठी
योग: साध्य – रात्रि 02:00 बजे (08 मई) मिनट , फिर शुभ
करण: तैतिल – प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक
करण: गरज – रात्रि 11 बजकर 20 मिनट तक
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: मेष राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: धनु राशि में स्थित हैं (रात्रि 01:26 बजे, 08 मई तक)
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 08 बजकर 57 मिनट से प्रातः 10 बजकर 37 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 05 बजकर 36 मिनट से प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक
आज का नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: सायं 06 बजकर 46 मिनट तक, फिर उत्तराषाढ़ा
स्थान: 13°20’ धनु राशि से 26°40’ धनु राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: आप: (जल के देवता)
प्रतीक: हाथी का दांत या पंखा
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06.03 बजे
सूर्यास्त – शाम 06. 41 बजे
चंद्रोदय का समय: रात्रि 12 बजकर 06 मिनट पर (08 मई)
चंद्रास्त का समय: प्रातः 09 बजकर 26 मिनट पर
आज का चौघड़िया

आज 07 मई 2026 गुरुवार का राशिफल
मेष राशि
आज आप अपने अधीनस्थों के कार्य की सराहना करेंगे। आज अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देंगे। उनकी पढ़ाई की भी समीक्षा करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के शेयरों में उछाल आएगा इसलिए आज आपके निवेश करना चाहिए।
अपने लव पार्टनर के साथ लंबी ड्राइव बेहद खुशी देगी। मनोदशा संबंधी विकार आपको अप्रत्याशित व्यवहार करने के लिए बाध्य कर सकता है। आज अशुभ सितारों का प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
आज का लकी नम्बर – 11
आज का लकी रंग – लाल
वृषभ राशि-
आज कार्य को मजबूत करने वाली आपकी यात्रा बहुत सफल नहीं रहने वाली हैं। परिवार में किसी सदस्य से आज दूरी बनेगी। वो दूसरे शहर की यात्रा पर जा रहे हैं। आज आय कम पर व्यय ज्यादा रहेगा।
आपको आज नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहिए आर्थिक नुकसान होगा। किसी के प्रेम में आज पड़ेंगे। आज आपको लीवर संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा। दूसरों के आश्वासन पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।
आज का लकी नम्बर – 6
आज का लकी रंग – गुलाबी
मिथुन राशि-
आज आपको अपने कार्य पर गर्व महसूस होगा क्योंकि आपका कार्य बहुत से लोगों की भलाई और सहयता करता है। घरेलू जिम्मेदारियों पर आज अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। सुरक्षित और बेहतर भविष्य की योजना बनाकर समझदारी से निवेश करने का समय है।
आपको अपने लव पार्टनर की बात माननी चाहिए। मनः विश्रांति के लिए आपको योग और ध्यान करना चाहिए। दूसरों पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए, इससे आपका ही नुकसान होगा।
आज का लकी नम्बर – 1
आज का लकी रंग – भूरा
कर्क राशि-
आज परिस्तिथियां कार्यस्थल पर पूरी क्षमता से काम करने के लिए रोकेंगी। आपका विनम्र व्यवहार घरेलू माहौल को खुशनुमा बनाने में बहुत योगदान देगा। मनोरंजक गतिविधियों पर अनावश्यक ख़र्चों पर अंकुश न लगाने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
आपके प्रेम संबंध स्थायी रिश्ते में बदलने के संकेत हैं। हल्का बुखार रहने से आज आपका मन उदास रहेगा। अपने दम पर काम करने की इच्छा सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
आज का लकी नम्बर – 4
आज का लकी रंग – सफेद
सिंह राशि-
आज आपके हाथ से बहुत सुनहरा अवसर निकल जाएगा। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें। सभी लोगों से बात बात करें यदि कोई परेशानी हो तो। आपको नई परियोजना में काम करने का मौका मिलने वाला है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
आप अपने प्रेम संबंध में सुख शांति और सौहार्द से रहेंगे। यह समय आपके शरीर को सकारात्मक सोच से भरने का है ताकि आप स्वस्थ जीवन जी सकें। आज आप पुराने संपर्कों से बातचीत करेंगे और दोस्ती को पुनर्जीवित करेंगे।
आज का लकी नम्बर – 18
आज का लकी रंग – लेमन
कन्या राशि-
आज आपकी अपने बॉस से कुछ अनबन होती हुई दिख रही हैं। पारिवारिक दायित्व की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अगर संभव हो तो जल्दबाजी में कोई भी निवेश करने से बचें, भले ही वह बहुत आकर्षक लगे। प्रेम में एक दूसरे की बात को दिल से ही जान जाते हैं ज्यादा शब्दों में विस्तार करने की जरूरत नहीं होती।
स्वस्थ शरीर पाने का आपका सपना पूरा होने की संभावना है। अपने विरोधियों पर कड़ी निगरानी रखना आपके हित में रहेगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
आज का लकी नम्बर – 22
आज का लकी रंग – आसमानी नीला
तुला राशि-
आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप किसी पर परोपकार करेंगे। जिससे आपको ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई खत्म होने से आप आगे होने वाले आर्थिक नुकसान से बच जाएंगे।
आप किसी के प्रति रोमांटिक भाव रखेंगे। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मेलजोल बढ़ायें। एनीमिया के रोगियों को संतुलित आहार लेना शुरू कर देना चाहिए और भोजन के साथ चाय/कॉफी से सख्ती से बचना चाहिए। मानसिक शांति का आनंद लेने के लिए आप किसी समूह में शामिल होंगे।
आज का लकी नम्बर – 4
आज का लकी रंग – कॉफी
वृश्चिक राशि-
आज वकीलों को नए केस मिलेंगे। उनके कार्य में प्रगति होंगी। धन का आगमन बढ़ेगा। घर में उत्सव के माहौल में भाग लेने से आप अपना तनाव कम कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में आपको प्रलोभन से बचने की जरूरत है।
प्रपोज़ करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि आपका प्रेम प्रस्ताव दूसरे पक्ष की तरफ से मान लिया जाएगा। शराब का नशा छोड़ना आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आपका लिवर संक्रमित हो रहा है। करीबी दोस्तों का भी आँख बंद करके अनुसरण करने से हितों को नुकसान पहुँचेगा।
आज का लकी नम्बर – 17
आज का लकी रंग – डार्क फिरोजा
धनु राशि-
आज कार्यस्थल पर गलतियों के लिए दूसरों को दोषी ठहराने से परेशानी बढ़ेगी। काम की कीमत पर पारिवारिक जीवन को नज़रअंदाज़ करना बाद में आपको निराश कर सकता है। धन की कमी के कारण आप किसी संपत्ति में निवेश नहीं कर पाएंगे।
लव पार्टनर के साथ सभी पहलुओं पर बात करें और संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। महिलाओं को अपना फैट कम करने के लिए ज्यादा में व्यायाम और खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। आप खुद को बुरी आदतों से दूर रखें।
आज का लकी नम्बर – 5
आज का लकी रंग – ऑरेंज
मकर राशि-
आज आपको अपने काम के प्रति बहुत ही सजग और सतर्क रहना पड़ेगा। कृषि उत्पाद का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ होगा। आज परिवार के लोगों पर किसी बात पर गुस्सा आएगा। आज आपको किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहना चाहिए क्योंकि आर्थिक नुकसान होता हुआ दिख रहा है।
आपके लव पार्टनर का साथ भावनात्मक उथल-पुथल को नियंत्रित करने में काफ़ी मदद करेगा। भूख न लगना आपको परेशान कर सकता है। चीजों को अलग ढंग से करने की इच्छा आपके अंदर एक नवीन शैली विकसित करेगी।
आज का लकी नम्बर – 4
आज का लकी रंग – बैंगनी
कुम्भ राशि-
आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारी से भागने से केवल आपके हितों का नुकसान होगा। घर में अराजक स्थिति के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो जायेगा। आपको विदेशी लेनदेन या सरकारी अनुबंधों से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ मिलने की संभावना है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने में सफलता एक मजबूत रिश्ते को विकसित करने की नींव रखेगी। सहनशक्ति और सतर्कता बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहेंगी। आज लंबे समय से लंबित कानूनी लड़ाई आपके अनुरूप सुलझने की संभावना है।
आज का लकी नम्बर – 2
आज का लकी रंग – नीला
मीन राशि-
आज आपको आश्चर्यजनक और उत्कृष्ट उपहार मिलने की संभावना दिख रही है। पारिवारिक जन में थोड़ा मतभेद होता हुआ दिख रहा है। आपसी बातचीत करके इसे सुलझाने का प्रयास करें। शेयर मार्केट में निवेश से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपके व्यापार से भी धन लाभ होता हुआ दिख रहा है।
प्रेम में सच्ची भावना व्यक्त करने से आपका प्रेम कई गुना बढ़ता है। आप अपनी छोटी परेशानी को बड़ा समझने लगते हैं यह विचार आपके लिए नकारात्मक है। आज आप अपने निर्माण कार्य में खूब मेहनत करेंगे।
आज का लकी नम्बर – 7
आज का लकी रंग – भगवा
