तालाब चद्दर पर साफ सफाई कर जल स्त्रोतों का किया पूजन

तालाब चद्दर पर साफ सफाई कर जल स्त्रोतों का किया पूजन
सीतामऊ। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर योजना अंतर्गत खुशी समृद्धि संस्था के तत्वाधान में जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा के अतिथि में नवांकुर संस्था अध्यक्ष रजनीश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को सीतामऊ नगर के तालाब स्थित चद्दर तरण ताल परिसर घाट के साफ सफाई कर एवं जल स्रोतों का पूजन कर कलश भरकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर मेंटर्स सत्यनारायण प्रजापत, हेमंत गौड़ , मुकेश चौहान,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नपं सभापति विवेक सोनगरा सचिव गौरव चौरडिया सदस्य अशोक सेन, स्वच्छता प्रभारी गजेंद्र सिंह रोहित गुप्ता सहित नगर परिषद के कर्मचारी, एवं नागरिक उपस्थित थे।
=============



