सेवामंदसौरमध्यप्रदेश

जनभागीदारी से चमक रही शिवना, 107वें दिन भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जन-जन का अभियान

आज शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान के 107 वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान में भाग लिया। बुधवार को विधायक श्री जैन के नेतृत्व में समाजसेवकों नागरिकों व्यवसायियों ने नदी किनारे फैली गाजर घास व आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को साफ किया गया । इससे पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था ।

इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि पिछले 1 साल से लगातार हम शिवना नदी को साफ व स्वच्छ करने का सामूहिक प्रयास लगातार कर रहे हे जिसमे हमें सफलता मिली हे । 01 मई से हम रोजाना नदी से गाद,कचरा निकाला जा रहा हे या शुद्धिकरण अभियान 20 मई तक रोजाना चलेगा।श्री जैन आगे कहा कि लेकिन सभी श्रमदानियों के सामूहिक प्रयास से इस गंदगी को काफी हद तक हटाया गया । साथ हीं कचरा फेक रहे लोगों को रोका गया व उनसे अनुरोध किया कि नदी में कचरा न डाले, कचरे को उसके उचित स्थान पर ही डाले जिससे नदी का पानी दूषित न हो ।श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे।

आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 107 वें दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन,समाज सेवियों में सर्वश्री मनीष भावसार,हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,राकेश जैन पिंटू, सुधांशु भावसार, अभिनंदन नागर,विवेक नागर, अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला,प्रमिला पंवार,कांग्रेसजन मे सर्वश्री तरूण खिंची,सुरेंद्र कुमावत,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा, दिलीप देवड़ा, मनोहर नाहटा,संजय सोनी,संजय नाहर,रमेश बृजवानी , राजेश फरक्या, विश्वास दुबे,पंकज जोशी, अजय सोनी,महेश गुप्ता,राकेश सेन, विजय सिंह सिसोदिया, सोहनलाल धाकड़, साबिर इलेक्ट्रिशियन, जीतू गुगर, शिवशंकर सोलंकी, संजय बारेट, अशोक राव, नितनेश बसेर, ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा, प्रिंस सत्रावाल, महेश माली, कनिष्क सोनी ,राघवेंद्र गुगर, आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}