नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 06 मई 2026 बुधवार

//////////////////////////////

ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न

नीमच 05 मई 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच श्री अमन वैष्णव के निर्देशन में जनपद स्तर पर ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का आयोजन: इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड नीमच की ग्रामीण नलजल योजनाओं के पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षक: प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री व हैण्डपम्प तकनीकीशियन उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:विकासखण्ड नीमच की समस्त नलजल योजनाओं के सरपंच, सचिव एवं पम्प ऑपरेटरों को विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया:

संचालन-संधारण: नलजल योजनाओं के सुचारू संचालन व रख-रखाव संबंधी मार्गदर्शन दिया।

तकनीकी सुधार: योजना के अवयवों से संबंधित तकनीकी खराबी दुरुस्त कर गुणवत्तायुक्त पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने।

जल कर वसूली: नियमित रूप से जल कर राशि की वसूली करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण सामग्री वितरण: प्रशिक्षण सामग्री के रूप में भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं के रख-रखाव संबंधी मार्गदर्शिका, मध्यप्रदेश राजपत्र (जलकर निर्धारण से संबंधित), निर्धारित जल कर राशि वसूली रसीद नमूना इत्यादि प्रदाय किए गए।

प्रशिक्षण में निर्देश दिए, कि सभी पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण का लाभ लेकर ग्रामों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

===============

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रात्रि चौपाल के लिए रवाना किया अधिकारियों का दल

जिला पंचायत सीईओ, एडीएम व डीएफओ भी साथ रवाना

ग्राम टामोटी में लगेगी रात्रि चौपाल, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण

नीमच 05 मई 2026, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल हेतु मंगलवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर नीमच से अधिकारियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्राम टामोटी के लिए रवाना किया।

अधिकारियों का दल रवाना: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा स्वयं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश एवं वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. ऑटोदे के साथ इसी यात्री वाहन से जिलाधिकारियों के दल के साथ रात्रि चौपाल के लिए रवाना हुए।

रात्रि चौपाल का उद्देश्य: ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर ही निराकरण की कार्रवाई करेंगे। साथ ही शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं, कि रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता रखी जाए।

===============

नीमच जिले ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हासिल की 109% उपलब्धि,

6221 गर्भवती-धात्री महिलाओं का हुआ पंजीयन- लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल

नीमच, 05 मई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 109% की उपलब्धि प्राप्त की है।

योजना का परिचय: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 से प्रारंभ हुई थी, जिसे 09 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रथम प्रसव होने पर 5000/- रुपये दो किश्तों में तथा द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने पर एकमुश्त 6000/- रुपये की राशि का भुगतान का प्रावधान हैं। यह योजना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

वर्ष 2025-26 की उपलब्धि: नीमच जिले में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में नवीन पंजीयन के 5704 के लक्ष्य के विरुद्ध 6221 की उपलब्धि के साथ 109% लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

परियोजनावार उपलब्धि: वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 6221 महिलाएं चिन्हित कर दर्ज की गईं, जिनका परियोजनावार विवरण निम्नानुसार है: परियोजना मनासा: 1526 महिलाएं, नीमच ग्रामीण: 1394 महिलाएं, जावद: 1061 महिलाएं, रतनगढ़: 778 महिलाएं, रामपुरा: 767 महिलाएं, नीमच शहरी: 695 महिलाएं, कुल: 6221 महिलाएं दर्ज की गई है।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा शेष पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए।

=================

खानखेड़ी में अवैध रूप से भंडारित 150 घनमीटर रेत जप्त,20 मई तक दावा प्रस्तुत करें

दावा न करने पर रेत शासन हित में राजसात कर की जाएगी नीलामी,

नीमच 5 मई 2026, प्रभारी अधिकारी खनिज नीमच ने बताया, कि 7 अप्रैल 2026 को खानखेड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा, तहसीलदार मनासा, प्रभारी अधिकारी खनिज नीमच एवं प्र. खनि निरीक्षक नीमच द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई थी।

जांच का विवरण: जांच के दौरान ग्राम खानखेड़ी, गांधी सागर डूब क्षेत्र की शासकीय भूमि सर्वे नंबर 564 पर अवैध रूप से रेत का भण्डारण किया जाना पाया गया। रेत भण्डारण से संबंधित कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया।

जप्ती की कार्रवाई: मौके से रेत जप्त कर पुराना जनपद पंचायत कार्यालय मनासा में 150 घनमीटर रेत सुरक्षित रखी गयी है।

दावा प्रस्तुत करे उक्त रेत जिस किसी की भी हो वह 20 मई 2026 तक, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा में उपस्थित होकर रेत से संबंधित अपना जवाब एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करे।

महत्वपूर्ण नियत तिथि 20 मई 2026 के पश्चात उक्त रेत को अज्ञात मानते हुए शासन हित में राजसात कर निर्वतन/नीलामी की कार्यवाही की जावेगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

=================

मंदसौर-नीमच डाक संभाग में 9 मई को आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान,

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे आधार केंद्र

नवीन पंजीयन, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल-ईमेल लिंक की मिलेगी सुविधा

7 व 8 मई को होगा टोकन वितरण

नीमच, 05 मई 2026, मंदसौर/नीमच डाक संभाग द्वारा आमजनो को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान की तिथि व समय: यह विशेष अभियान 09 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान के दिन सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। भीड़ नियंत्रण हेतु 07 एवं 08 मई को टोकन वितरण किया जाएगा।

मिलने वाली सुविधाएं: इस अभियान के तहत नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी: नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने की सुविधा।

किन डाकघरों में चलेगा अभियान: मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उपडाकघरों एवं नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

डाक विभाग की अपील: डाक विभाग मंदसौर-नीमच के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। टोकन के अनुसार ही सेवाएं दी जाएंगी।

============

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 95 आवेदकों की समस्याएं,

धर्मसिंह को जमीन का तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश

दिव्यांग पंकज को स्वरोजगार हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश

नीमच, 05 मई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जनसुनवाई में 95 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्रमुख प्रकरण एवं निर्देश: जमीन का कब्जा:चौथखेड़ा के धर्मसिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद अबतक जमीन का कब्जा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच नगर को निर्देश दिए कि आज ही टीम भेजकर एसडीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करें और धर्मसिंह को मौके पर जमीन का तत्काल कब्जा दिलवाएं।

दिव्यांग को स्वरोजगार: ग्राम डांगडी के दिव्यांग पंकज चौहान ने स्वरोजगार के लिए सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय नीमच को निर्देश दिए कि दिव्यांग पंकज को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

उपस्थित अधिकारी: इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य आवेदन: जनसुनवाई में बोरखेड़ी तालाब की लक्ष्मण, दारू के मुकेश गायरी, नयागांव के गोरधनसिंह, रतनलाल, बिहार गंज वार्ड 15 नीमच की उर्मिला जोहरी, फोफलिया की संगीता सालवी, जूना भदाना के मांगू बंजारा, नीमच के देवेन्द्र सिंह, इंदिरा नगर नीमच के फारूक, मांगरोल के रामनिवास, बिसलवास खुर्द के सूरजमल, कानाखेड़ा के घनश्याम, इंदिरा नगर की निर्मला मकवाना ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी तरह नेवड के केशुराम, टीचर कॉलोनी नीमच के सुनील वर्मा, सेमली चंद्रावत के गणपतसिंह, जितेन्द्रसिंह, चौथखेड़ा के बाबूलाल गुर्जर, बावड़ा के कैलाश विश्वकर्मा, भाटखेड़ा के कारूलाल, कंजार्डा के हीरालाल, हाड़ी पिपलिया की सरिता मालवीय, कुकडेश्वर के अमरसिंह, सरवानिया महाराज की हेमकुंवर, नीमच सिटी की लीला यादव, बामनवर्डी की रामकन्याबाई, उगरान के देवीलाल, मोरवन के अब्दुल गनी, जावी के जगदीश प्रजापति आदि ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

==========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}