आज 05 मई 2026 मंगलवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 05 मई 2026 मंगलवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 05 मई 2026 मंगलवार का पंञ्चांग-
ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि- 5 मई 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक
शिव योग- 5 मई 2026 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक
ज्येष्ठा नक्षत्र- 5 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।
आज का शुभ मुहूर्त- 05 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:24 ए एम ( यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त होता है।)
अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:01 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:01 पी एम से 07:23 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:13 ए एम, मई 06 से 12:57 ए एम, मई 06
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय- 05 मई 2026
सूर्योदय का समय- 05:39
सूर्यास्त का समय- 18:50
चन्द्रोदय- 22:24
चन्द्रास्त- 07:42
आज का अशुभ मुहूर्त – 5 मई 2026
गुलिक काल: 12:14 − 13:53
यमगण्ड: 08:56 − 10:35
राहुकाल: 15:32 − 17:11
चंद्र राशि: वृश्चिक (दोपहर 12:55 तक), फिर धनु
ग्रह राशि–
सूर्य- मेष राशि
चंद्रमा- वृश्चिक राशि
मंगल-मीन राशि
बुध- मेष राशि
गुरु-मिथुन राशि
शुक्र- वृषभ राशि
शनि-मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि
दिशाशूल: उत्तर दिशा (आज उत्तर दिशा की यात्रा न करें, आवश्यक हो तो गुड़ खाकर निकलें)
5 मई 2026 व्रत-त्यौहार-
अंगार की संकष्टी चतुर्थी: ज्येष्ठ माह की चतुर्थी जब मंगलवार को हो, उसे अंगारकी कहते हैं। यह विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है।एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)
आज 05 मई 2026 मंगलवार (ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी) को अंगारकी संकष्टी चतुर्थी (बड़ा मंगल) का व्रत/त्यौहार मनाया जा रहा है, जो अत्यंत शुभ है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र (दोपहर 12:55 बजे तक) और शिव योग का संयोग है। आज का दिन भगवान गणेश और हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम है, विशेषकर मेष, वृश्चिक, और धनु राशि वालों के लिए।गणेश जी को दूर्वा और हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं।
आज दिन का चौघड़िया
रोग-: प्रातः 05:10 से प्रातः 06:49 तक
उद्वेग-: 06:49 पूर्वाह्न से 08:28 पूर्वाह्न
चरण-: 08:28 पूर्वाह्न से 10:07 पूर्वाह्न
लाभ-: सुबह 10:07 बजे से सुबह 11:46 बजे तक
अमृत -: 11:46 पूर्वाह्न से 01:25 अपराह्न तक
काल -: 01:25 अपराह्न से 03:04 अपराह्न तक
शुभ-: 03:04 अपराह्न से 04:43 अपराह्न तक
रोग -: 04:43 अपराह्न से 06:22 अपराह्न तक
रात का चौघड़िया
काल -06:59 अपराह्न से 08:18 अपराह्न तक
लाभ – प्रातः 08:18 बजे से प्रातः 09:38 बजे तक
उद्वेग -09:38 अपराह्न से 10:58 अपराह्न
शुभ – 10:58 अपराह्न से 12:18 पूर्वाह्न, 06 मई
अमृत - 12:18 पूर्वाह्न से 01:37 पूर्वाह्न, 06 मई
चर – 01:37 पूर्वाह्न से 02:57 पूर्वाह्न, 06 मई
रोग – 02:57 ए. प्रातः 04:17 बजे से, 06 मई
काल -04:17 प्रातः 05:37 प्रातः से, 06 मई
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
आज 05 मई 2026 मंगलवार का राशिफल
मेष राशि:-
आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। बहुत पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइज होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक-09
वृषभ राशि:-
आज का दिन आपका खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी टीचर्स से आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें,जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट एक दूसरे को टाइम देंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 01
मिथुन राशि: –
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा,जिसको आप किसी जरूरी काम में लगायेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग- पिच, शुभ अंक- 08
कर्क राशि:-
आज आपका दिन मंगलकारी होने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी।
शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 07
सिंह राशि:-
आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, अधिक प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 06
कन्या राशि:-
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरूरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से संबंधित परेशानियों के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 04
तुला राशि:-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 09
वृश्चिक राशि:-
आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी,किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पिच ,शुभ अंक- 04
धनु राशि: –
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा।आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 05
मकर राशि:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 04
कुंभ राशि: –
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 08
मीन राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफॉर्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लायेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन, शुभ अंक- 07
