शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ तहसील में शिक्षक पर गंभीर आरोप: बिना अनुमति वर्षों से गैरहाजिर, जनगणना व निर्वाचन कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत….?

शिक्षा विभाग से लेकर राजस्व विभाग तक के समस्त अधिकारी मौन आखिर ऐसा क्यों

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा।जिला मंदसौर की शामगढ़ तहसील में पदस्थ एक शिक्षक पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ब्लॉक के वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय मकड़ावन में पदस्थ शिक्षक संजय शर्मा पिछले लगभग 5 वर्षों से विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं और बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के तहसील कार्यालय में स्वयं को अटैच बताकर कार्य कर रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, संबंधित शिक्षक द्वारा अपने मूल पद प्राथमिक शिक्षक के बजाय स्वयं को माध्यमिक शिक्षक बताकर निर्वाचन कार्यों में सुपरवाइजर की भूमिका निभाई गई। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से आर्थिक लाभ लेकर कई कार्यों में अनियमितता की और कर्मचारियों पर दबाव बनाते हुए भय का वातावरण तैयार किया।

आरोप है कि जनगणना कार्य में वरिष्ठता की अनदेखी कर अपने परिजनों को लाभ पहुंचाया गया। इसमें उनकी पत्नी आशु शर्मा, जो प्राथमिक शिक्षक हैं, को माध्यमिक शिक्षक दर्शाकर सुपरवाइजर नियुक्त कराया गया। इसी प्रकार उनकी बहन रेखा शर्मा को भी गलत पदनाम दर्शाकर सुपरवाइजर बनाया गया, जबकि कई वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक कर्मचारियों को प्रगणक जैसे निम्न पदों पर रखा गया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में पदस्थ शिक्षकों को ऐसे कार्यों से मुक्त रखा जाना चाहिए, बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें भी ड्यूटी में लगाया गया। साथ ही, आरोप है कि पूर्व में निर्वाचन कार्यों के दौरान भी लेन-देन कर कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव किया गया।

शिकायतकर्ताओं ने संबंधित शिक्षक के व्यवहार को भी अनुचित बताते हुए कहा कि वे महिला कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और BLO के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तथा अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हैं।

मांगें:- शामगढ़ ब्लॉक के कर्मचारियों ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

वरिष्ठता के आधार पर जनगणना व निर्वाचन कार्यों में नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।

नियम विरुद्ध नियुक्त किए गए सुपरवाइजरों के आदेश निरस्त किए जाएं, दोषी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए,शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रतिलिपि भेजी गई:- राज्य निर्वाचन आयोग, जनगणना निदेशालय, भोपाल, कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी, मंदसौर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), गरोठ-सीतामऊ, तहसीलदार, शामगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}