देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मनीराम–नकहा जंगल रेलवे खंड पर  अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

मनीराम–नकहा जंगल रेलवे खंड पर  अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गोरखपुर मनीराम–नकहा जंगल रेलवे स्टेशनों के मध्य रविवार सुबह एक संदिग्ध घटना सामने आई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पाया गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट नकहाजंगल के उपनिरीक्षक शिवशरण प्रसाद, कांस्टेबल विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ट्रैक पूरी तरह से क्लियर था, जबकि शव ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था।मौके पर उपस्थित ट्रैक मेंटेनर अंब्रेश चौहान के द्वारा स्टेशन मास्टर नकहा जंगल को ट्रैक क्लियर होने की सूचना दी गई। चिलुवाताल के उपनिरीक्षक विशाल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर मृतक के पास कोई पहचान पत्र, टिकट या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद 10:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}