
पटवारी रविशंकर खराड़ी ने पगड़ी से फंदा बनाकर घर मे आत्महत्या कर ली
रतलाम – आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रविशंकर खराड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित रूप से प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। आलोट के खजूरी सोलंकी के पटवारी रविशंकर खराड़ी ने पगड़ी से फंदा बनाकर घर मे आत्महत्या कर ली। नायब तहसीलदार सविता राठौड़ द्वारा काम के लिए प्रताड़ित करने व गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाने का एक पत्र भी मिला है जो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है । कल (20 अप्रैल) को पटवारी के भाई की शादी थी। बताया जा रहा है भाई की शादी में भी काम के दबाव के कारण समय नही दे पाने से व्यथित था। रविशंकर अनुकंपा नियुक्ति से पटवारी बने थे।सुसाइड नोट मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सुसाइड नोट की सत्यता, परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेटर में लिखा – लेटर कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है –
“मेरा नाम रविशंकर खराड़ी है। मैं प. नं. 34 में पटवारी पद पर पदस्थ हूं। मेरे ऊपर नायब तहसीलदार सविता राठौड़ द्वारा लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा है। मौका रिपोर्ट, पंचनामा, बटांकन और फर्द में दबाव बनाकर चेंज करवाई गई थी। नायब तहसीलदार के दबाव के कारण मैं अपने भाई की शादी में भी ध्यान नहीं दे पाया। कई परिचित व्यक्तियों को पत्रिका देने तक का समय नहीं मिल सका। नायब तहसीलदार महोदय के द्वारा मुझे कई बार उनके क्वार्टर पर बुलाया गया कि नायब तहसीलदार मेरे भाई की शादी अच्छे से नहीं होने देंगी। वे मुझे शादी में समय भी नहीं देने दे रही थीं। काम के दबाव और जिस पक्ष में मुझसे काम कराया गया, उसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। रणजीत सिंह की छुट्टी के दिन मुझे क्वार्टर पर बुलाकर गलत काम कराने की बात भी रिकॉर्डिंग में है। इन सबके सामने आने पर मेरे खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। नायब तहसीलदार के साथ में दबावपूर्ण नोकरी नही कर सकता।
नायब तहसीलदार सविता राठौर निलंबित
पटवारी रविशंकर खराडी हल्का पटवारी खजुरी सोलंकी के आत्महत्या के मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर आलोट को रतलाम कार्यालय में अटैच किया । उसके बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टया नायब तहसीलदार सविता राठौर को दोषी पाते हुए निलंबित करने का आदेश जारी किया।



