दुर्लभ वाद्य संतूर का लेक -डेम कार्यक्रम सम्पन्न

दुर्लभ वाद्य संतूर का लेक -डेम कार्यक्रम सम्पन्न
मंदसौर। स्पिक मैके द्वारा आयोजित विरासत श्रृंखला के द्वितीय चरण में करणी इंटरनेशनल स्कूल में संतूर वाद्य यंत्र का लेक्चर कम डिमोस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बच्चों को संतूर वाद्य की बारिकियों तथा उसके इतिहास के बारे में विदूषी डॉ वर्षा अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी दी।
स्पिक मैके संस्था के परिचय व कलाकारों के स्वागत के पश्चात संतूर पर राग नट भैरव के साथ बंदिश “सुन री सखी आयो प्रभात सब मिल गाओ मंगल गान” ने ऐसा समां बांधा कि मंत्रमुग्ध हुए बच्चे भावविभोर होकर तालियां बजाने से अपने आप को नहीं रोक सके । इसके पश्चात जोड़ -झाला व द्रुप-गत तीन ताल तथा मनोहारी तबला वादक उनके गुरु पंडित ललित महंत जी के तबले की थाप के और संतूर की नौक-झौंक के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
करणी इंटरनेशनल स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर श्री इक्ष्वाकु सिंह अखावत एवं प्राचार्य श्री महावीर सक्सेना ने संस्था की ओर से कलाकार द्वय डॉ वर्षा अग्रवाल व पंडित ललित महंत जी के साथ स्पिक मैके कार्डिनेटर्स का संस्था में आकर कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



