सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ

युवा संगठन कि नई पहल: समाज को संस्कृति और संस्कार से जोड़ने का किया नवाचार

युवा संगठन कि नई पहल: समाज को संस्कृति और संस्कार से जोड़ने का किया नवाचार

सीतामऊ। पोरवाल युवा संगठन सीतामऊ द्वारा समाज के युवाओं को संस्कृति और संस्कार से जोड़ने के लिए एक नई पहल करते प्रति मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ आयोजन तथा सप्ताह में एक दिन एक घंटा समाज के नाम “समाज का युवा समाज के लिए” का नवाचार शुरू किया।
नवाचार के तहत युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री निर्मल कुमार फरक्या युवा संगठन पूर्व तहसील अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया समाज अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया काका के अतिथि में एवं युवा अध्यक्ष दीपक घाटिया किशोर रत्नावत मुकेश घाटिया सहित पदाधिकारीयों एवं युवा कि उपस्थिति में सर्व सुखाय सर्व हिताय कि कामना के साथ पोरवाल मांगलिक भवन में 14 अप्रैल को हनुमान जी महाराज कि पुजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया तत्पश्चात विभिन्न विषयों पर चर्चा कर समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल फरकीया ने कहा कि युवा संगठन की सीतामऊ इकाई द्वारा सप्ताह में एक दिन , “समाज का युवा समाज के लिए” एक नई फल का नवाचार इसके लिए अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई को बधाई।
युवा संगठन अध्यक्ष दीपक घाटिया ने समाज के सभी युवाओं से निवेदन करते हुए कहा कि यह पहल वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए कि है। सप्ताह में एक दिन युवाओं का न सिर्फ मिलना होगा बल्कि बालाजी महाराज के दर्शन आशीर्वाद के अवसर के साथ अपने सुख-दुख में समाज के युवाओं का एक साथ सहयोग भी मिलेगा। समाज के सभी युवा नवाचार कि इस कड़ी में सहभागिता करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}