
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल का कक्षा बारहवीं का परिणाम 77%एवं दसवीं का 59% रहा
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वीं का 59 प्रतिशत रहा। पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कोठड़ी (ताल) का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत रहा।यह जानकारी प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वितीय परीक्षा का अवसर देगा।



