रतलामतालप्रेरणा/बधाईयां

कन्या उमावि ताल की छात्रा अर्चना ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया 

 वहीं विद्यालय का परिक्षा परिणाम कक्षा 10 वी में 92 प्रति. व बारहवीं का 98 प्रति. रहा

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा परिणाम 2026 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट के नेतृत्व में परीक्षा परिणाम कक्षा दसवीं में 64 में से 49 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 92% 470 अंक प्राप्त कर रेनू रफीक में 94% लेकर प्रथम एवं नीलशा शाकिर खान 436 अंक 87% लेकर द्वितीय स्थान पर रही।

वही कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम में 116 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 98% परिणाम रहा अर्चना पूरा लाल सूर्यवंशी 471 अंक प्राप्त कर 94.2% के साथ कला समूह में जिले की प्रावीण्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुलबुल हीरालाल पाटीदार 436 अंक प्राप्त कर 87.02% के साथ विद्यालय में द्वितीय रही जया दशरथ शर्मा 428 अंक 85.6% से विद्यालय में तृतीय स्थान रही।। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

उक्त जानकारी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने दी। विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर विद्यार्थियों के परिवार वालों ने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}