अपराधगरोठमंदसौर जिला

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी परमार गरोठ को नीमच पुलिस ने भेजा जेल 

कैलाश जांगड़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मेरे बेटे रोहित ने कि आत्महत्या

गरोठ। नीमच निवासी रोहित जांगड़े कि शादी गरोठ में अजीत परमार कि लड़की प्रियंका उर्फ पिंकी परमार से हुई थी रोहित अपनी पत्नि प्रियंका परमार बडी बहन प्रीति परमार, सास लक्ष्मी परमार, ससुर अजीत परमार द्वारा प्रताडित किये जाने के कारण आत्महत्या कर लेने, मेरी सम्पत्ति हडपने, परिवार की छवि खराब करने तथा मानहानि करना, बेटे को मारपीट की धमकी देना, परिवार को जान से मारने की धमकी देना, दहेज की मनगढ़ंत फर्जी आरोप आदि लगाए गए। इससे रोहित ही नहीं उसका परिवार भी मानसिक रूप से परेशान था। इसको लेकर 22 मार्च को कैलाशचन्द्र पिता बगदीराम जांगडे निवासी एच 5, एल्कोलाईट कॉलोनी नीमच तहसील व जिला नीमच द्वारा नीमच शहर के केंट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रियंका उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रोहित के पिता कैलाश जांगड़े ने जानकारी मे बताया कि रोहित पिता कैलाश जांगड़े को प्रियंका,प्रीति,लक्ष्मी एवं अजीत परमार द्वारा लगातार 03 वर्षों से कई तरह से प्रताड़ित किया गया । दहेज प्रताड़ना का झूठा प्रकरण गरोठ थाने में दर्ज किया गया । पीड़ित परिवार को गरोठ बुलाकर पुलिस द्वारा दिन भर प्रताड़ित किया गया। मेरे बेटे को बार बार धमकियां दी गई,जिससे पूरा परिवार मानसिक अवसाद में था सबसे ज्यादा रोहित था।

हमने कई बार इनके पूरे परिवार के साथ बैठकर चर्चा की लेकिन यह हमेशा 1500000 लाख नगद एवं गरोठ का मकान नाम करने के बाद रोहित को छोड़ने की बोले। जिसको लेकर रोहित मानसिक तनाव में आ गया।

मेरा बेटा उच्च शिक्षित था जिसने बीटेक कंप्यूटर साइंस, एम. ए.इंग्लिश लिट्रेचर एवं बी.एड.किया था। जिसे दहेज प्रताड़ना की धमकी दे दे कर जबरन ससुराल गरोठ रहने पर मजबूर किया गया और उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि वह आत्महत्या कर ले वास्तव में यह आत्म हत्या नहीं इन सभी आरोपियों द्वारा उसकी सोची समझी रणनीति के तहत हत्या की गई। इस हत्या कांड में अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जो बहुत जल्द कनावटी नीमच जेल में होंगे। ऐसा मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है।

पिता ने मांग करते हुए कहा कि मेरा आप से निवेदन है कि हत्यारे परिवार एवं इनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से इस सहयोग किया है। आगे भी मुझ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी समाज जन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें।

वहीं जानकारी अनुसार मृतक रोहित पिता कैलाश चन्द जागडे उम्र 32 साल निवासी अल्कोलाईड कालोनी नीमच कि आत्महत्या पर थाना नीमच केन्ट पुलिस ने मर्ग क्रमांक 11/2026 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग कायम किया गया। जिस पर पुलिस जांच पुछताछ में मृतक रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रोहित कि शादी 28/02/2023 को प्रियका उर्फ पिकीं पिता अजीत उर्फ रमेश परमार निवासी खडावदा रोड गरोठ जिला मन्दसौर के साथ हुई थी जो शादी के बाद थोडे दिन प्रियकां ससुराल नीमच मे रही उसके बाद प्रियंका उसके पीयर गरोठ चली गई तथा मृतक रोहित को भी दबाव बनाकर गरोठ रहने के लिये बुला लिया जो मृतक रोहित गरोठ मे उसकी पत्नी प्रिंयका उर्फ पिंकी के साथ रहा इस दौरान प्रियका द्वारा मृतक रोहीत को लगातार परेशान व प्रताडित किया कि तु बेरोजगार है तथा कुछ कमाता नहीं है मेरी कमाई खाता है। इस वात को लेकर प्रियकां द्वारा झगडा विवाद मृतक रोहीत के साथ किया जाता था तथा करीव साल भर से प्रियंका ससुराल नीमच नही आ रही थी तथा तलाक भी नही दे रही थी जिससे भी मृतक रोहीत काफी परेशान था तथा प्रियंका द्वारा मृतक रोहीत के मोबाईल पर ईस्ट्राग्राम व व्हाटसअप पर अपने मोवाईल से प्रताड़ना भरे मैसेज भेजे गए।जिससे मृतक रोहित मानसिक रूप से परेशान प्रताडित होकर दिनांक 9-10/ 03/ 2026 को रात्री मे मकान के अन्दर छत के पंखे से रोहीत जागंडे ने गले मे फाँसी का फन्दा लगा कर आत्म हत्या कर ली। सम्पुर्ण मर्ग जाँच एंव उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपीया प्रियंका उर्फ पिकी पति स्व. रोहीत जागडे के विरुद्ध प्रथम दृष्टिया आत्महत्या के लिए उकसाने पर अपराध धारा 108 बीएनएस का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए रोहित कि पत्नी प्रियंका पिता अजीत परमार को नीमच न्यायालय द्वारा रोहित की हत्या के आरोप में कनावटी नीमच जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}